बुरहानपुर। लोकसभा उपचुनाव को देखते हुए कांग्रेस सहित दूसरी पार्टियों से नेता, कार्यकर्ता लगातार भारतीय जनता पार्टी की रीति नीति से प्रभावित होकर भाजपा का दामन थाम रहे हैं। इसी कड़ी में धूलकोट मंडल से कांग्रेस के बड़े नेता गनसिंग पटेल शुक्रवार को कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हो गए। पूर्व मंत्री अंतर सिंह आर्य की मौजूदगी में उन्होंने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। इस दौरान राजू भाई पाटीदार, मंडल अध्यक्ष दीपक सोलंकी, अनार सिंग दादा, धूलकोट मंडल सोशल मीडिया प्रभारी जयराम मेहता, नेपानगर विधानसभा सोशल मीडिया प्रभारी विनोद तिवारी सहित अन्य मौजूद थे।