
बुरहानपुर (मेहलक़ा इक़बाल अंसारी) जिला कांग्रेस कमेटी बुरहानपुर के पूर्व अध्यक्ष अजय सिंह रघुवंशी ग्रामीण जिला कांग्रेस कमेटी बुरहानपुर के अध्यक्ष किशोर महाजन ने नगर वासियो से मार्मिक अपील करते हुए 30 दिसंबर 2021 को प्रात: से दोपहर 12:00 बजे तक बुरहानपुर बंद की घोषणा की गई है। जिला कांग्रेस कमेटी बुरहानपुर के दोनों पूर्व पदाधिकारियों ने कहा कि आप जानते है कि ग्राम इच्छापुर में गत दिवस एक मासूम बच्ची की हत्या कर जो जघन्य अपराध किया गया,इसके बावजूद भी अपराधी खुले में घूम कर हमें शर्मिंदा कर रहा है। नेता दुबे ने कहा कि कांग्रेस की ओर से यह चेतावनी दी गई थी कि 2 दिन में इच्छापुर की बच्ची के हत्या के आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया गया तो बुरहानपुर बंद का आह्वान किया जाएगा। कांग्रेस के पूर्व पदाधिकारियों के अनुसार 5 दिन पश्चात भी कोई हल निकल नहीं निकलने के कारण पार्टी द्वारा 30 दिसंबर 2021 को प्रातः से दोपहर 12:00 बजे तक बुरहानपुर बंद का ऐलान किया गया है, ताकि ये दरिंदे ऐसे ही घूमते रहे तो आगे भी ऐसे अपराधों की पुनरावृत्ति की संभावना हो सकती है। अतः अपराधों पर अंकुश लगाने एवं बच्ची को न्याय दिलाने के लिए हम सब को आरोपी को गिरफ्तार करवा कर अपना कर्तव्य निभाना है। उन्होंने नगर वासियों से 30 दिसम्बर 2021, गुरुवार के दिन प्रातः से दोपहर 12:00 बजे तक सभी से अपने अपने प्रतिष्ठान बंद कर अपना विरोध दर्ज कराए।