32.5 C
Madhya Pradesh
Thursday, Apr 24, 2025
Public Look
शैक्षणिक

कांग्रेस पार्टी नहीं सर्कस हो गई, मप्र की बदहाली की कहानी लिख गए दिग्विजयसिंह- मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान

Spread the love

बुरहानपुर। यह कांग्रेस पार्टी नहीं सर्कस हो गई है। विकास के सारे काम ठप्प कर दिए। पहले पचास साल में सत्यानाश किया। दिग्विजयसिंह के जमाने में क्या हाल था। याद दिलाने जाउं तो कईं घंटे लग जाएंगे। गड्ढो में सड़क की सड़क में गड्ढा पता नहीं चलता था। जैसे तैसे हमने संभाला। मप्र के बर्बादी की कहानी लिख गए दिग्विजय सिंह। केले का हलुआ बन जाता था जब ट्रक में भरकर ले जाते थे। भारतीय जनता पार्टी ने जमीन पर काम किया।
यह बात सीएम शिवराजसिंह चौहान ने शनिवार को ग्राम फोफनार में भाजपा प्रत्याशी ज्ञानेश्वर पाटिल के समर्थन में आयोजित चुनावी सभा में कही। मुख्यमंत्री ने कहा कि राहुल गांधी जी कांग्रेस में कुछ नहीं है, लेकिन मुख्यमंत्री हटाने का फैसला कर देते हैं। दुनिया में ऐसा अजूबा देखा कि पार्टी का अध्यक्ष नहीं हुआ। मैडम कार्यकारी अध्यक्ष। पंजाब में कैप्टन साहब अच्छे चल रहे थे। उनको हटाकर चन्नी साहब को बना दिया। सिद्धु जी भी कमाल के हैं। हम तो डूबे हैं सनम तुमको भी ले डूबेंगे। अच्छी भली सरकार का कबाड़ा कर दिया। छत्तीसगढ़ में भी फिफ्टी फिफ्टी चल रहा है। वह कह रहे हैं ढाई साल मुझे दो। उधर राजस्थान में पायलट है, गेहलोद साहब हैं। इधर मप्र में तो एकछत्र कमलनाथ हैं। देखो मुख्यमंत्री बनना हो तो कमलनाथ। मुख्यमंत्री नहीं बने नेता प्रतिपक्ष बनना हो तो कमलनाथ। कांग्रेस का अध्यक्ष बनना है तो कमलनाथ। स्टार प्रचारक बनाना हो तो कमलनाथ। युवाओं के नेता नकुलनाथ। बाकी कांग्रेस हो गई अनाथ।
नंदु भैया ने मामा की सरकार को स्थिर किया
मुख्यमंत्री ने कहा कि नंदु भैया ने मामा की सरकार को स्थिर किया। उन्होंने अपने लिए कुछ नहीं किया। आपकी सेवा, पार्टी के लिए काम किया। एक ही वचन देता हूं कि नंदु भैया के अधूरे कामों को शिवराज पूरा करके देगा। भाजपा कार्यकर्ताओं की पार्टी है। हर्ष भी एक कार्यकर्ता है। यह पार्टी उनका स्थान, सम्मान सुनिश्चित करेगी। ज्ञानेश्वर भी नंदु भैया के साथ दिन रात लगे रहते थे। इसलिए पार्टी ने फैसला किया कि समर्पित कार्यकर्ता और उनके साथ काम करने वाले ज्ञानेश्वर को प्रत्याशी बनाएं ताकि वह भी नंदु भैया के कामों को पूरा करने में योगदान दें।
नंदु भैया ने जब से होश संभाला अपना जीवन भारतीय जनता पार्टी के नाम पर समर्पित कर दिया। जनता के लिए ही उनका दिल धड़कता था। जब भी मिलते थे भावसा बांध की मांग। बैराज की डेम बने। बच्चों के शिक्षा के लिए स्कूल बने। हमेशा आपकी चिंता दिमाग में रहती थी। चौथी बार मैं मुख्यमंत्री बना तो उसमें नंदु भैया का बहुत बड़ा योगदान है। दो सीटें इस संसदीय क्षेत्र की खाली हुई। पहले हमको लगता था कि दूसरी पार्टी से आए लोगों को कैसे लड़ाएंगे। तब नंदु भैया ने कहा चिंता मत करना कार्यकर्ताओं और जनता को मैं समझाउंगा और चुनाव जिताकर मैं लाउंगा।
यह नंदु भैया की सीट, किसी ओर की झोली में नहीं जाना चाहिए
सभा को संबोधित करते हुए हर्षधन सिंह चौहान ने कहा कि पिता ने जो सपने देखे थे वह पूरे करेंगे। मैं आपके साथ हूं। यह नंदु भैया की सीट है। किसी ओर की झोली में नहीं जाना चाहिए। मेरे पिता ने इस जमीन को अपने खून, पसीने से सींचा है।
किसानों, गरीबों और हर वर्ग का कल्याण हमारा ध्येय
वहीं पूर्व मंत्री अर्चना चिटनीस ने कहा कि भाजपा की सरकार ने सड़क से लेकर पानी तक बिजली से लेकर शिक्षा तक हर क्षेत्र में विकास कार्य किये। कमलनाथ सरकार ने सड़क, पुल पुलिया, स्कूल, अस्पताल सहित विभिन्न निर्माण कार्यों को रोकने का पाप किया। प्रधानमंत्री किसान सहायता योजना में 6000 की राशि में मध्यप्रदेश की भारतीय जनता पार्टी की सरकार रहते मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान ने अपनी तरफ से 4 हजार रुपये जोड़कर इसे 10 हजार रुपये किया। किसानों, गरीबों और हर वर्ग का कल्याण हमारा ध्येय है। आयुष्मान योजना में केवल सरकारी अस्पताल ही नहीं, प्राइवेट अस्पतालों में भी 5 लाख रुपये तक इलाज की व्यवस्था है। हर गरीब को रोटी, कपड़ा और मकान के साथ इलाज की समुचित व्यवस्था मिले, इसके लिए हमारी सरकार कटिबद्ध है। भाजपा जिलाध्यक्ष मनोज लधवे ने भी मप्र और केंद्र सरकार द्वारा चलाई जा रही कल्याणकारी योजनाओं का जिक्र किया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान ने कन्या पूजन के साथ किया।
इस दौरान पूर्व विधायक रामदास शिवहरे, जिला चुनाव प्रभारी आलोक शर्मा, जिला संगठन प्रभारी इकबालसिंह गाँधी, गोपीकृष्ण नेमा, भाजपा जिलाध्यक्ष मनोज लधवे, वीरेन्द्र तिवारी, योगेश्वर पाटिल, मंडल अध्यक्ष विक्रमसिंह चौहान, मनोज माने सहित भाजपा नेता, पदाधिकारी, कार्यकर्ता आदि मौजूद थे। कार्यक्रम का संचालन अनिल भोसले ने किया।

Related posts

विद्यालय से मिलेगी शिक्षा और संस्कार– एसडीएम

Public Look 24 Team

बुरहानपुर जिले में चायना/नायलोन धागे के पंतगबाजी में उपयोग को किया प्रतिबंधित धारा 144 के तहत प्रतिबंधात्मक आदेश जारी

Public Look 24 Team

अभिनेता और बिग बॉस 13 के विनर सिद्धार्थ शुक्ला का हार्ट अटैक से निधन, फैंस और साथी कलाकारों को नहीं हो रहा है यकीन, शोक में डूबे ऐक्टर के फैंस

Public Look 24 Team