
बुरहानपुर। भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष श्रीमती किरण रायकवार को नियुक्त किया गया है। यह नियुक्ति नवनिर्वाचित सांसद श्री ज्ञानेश्वर पाटिल, पूर्व मंत्री एवं भाजपा प्रवक्ता अर्चना चिटनिस तथा नेपानगर विधायक सुमित्रा कास्डेकर की अनुशंसा तथा भाजपा जिलाध्यक्ष मनोज लधवे की सहमती पर मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती माया नारोलिया ने की। नियुक्ति पर भाजपा नेताओं, पदाधिकारियों ने शुभकामनाएं प्रेषित की।