26.5 C
Madhya Pradesh
Friday, Feb 14, 2025
Public Look
शैक्षणिक

किसानों की उन्नती के लिए काम कर रही भाजपा सरकार -चौधरी

  • सारोला में “किसान मेरा गौरव अभियान, किसान संवाद कार्यक्रम” संपन्न
बुरहानपुर। किसानों की उन्नती किसानों के क्षेत्र में ही जाकर हो सकती है। मैंने सरकारी नौकरी छोड़ी और किसानों की सेवा में लग गया। किसान देश का अन्न दाता है। हमारी सरकार किसानों के लिए तरह तरह की योजनाएं चला रही है।
यह बात भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष दर्शनसिंह चौधरी ने कही। वह ग्राम सारोला में आयोजित “किसान मेरा गौरव अभियान, किसान संवाद कार्यक्रम” को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि जब केंद्र सरकार ने पीएम सम्मान निधि योजना लागू की तो छह हजार रूपए प्रति किसान को साल में एक बार देना तय हुए। मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान ने भी उनकी चिंता की और 4 हजार रूपए प्रदेश सरकार की ओर से देना तय किए गए। अब हर साल किसानों को दस हजार रूपए मिल रहे हैं। ऐसा और कहीं नहीं मप्र में हो रहा है। उन्होंने कहा कि और भी कईं योजनाएं किसानों के लिए बनी है। कांग्रेस सरकार ने 70 साल में जो काम नही किया वह हमारी भाजपा सरकार ने करके दिखाया।
इस दौरान किसान मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष राजेंद्रसिंह राजपूत, प्रदेश मंत्री महेश पाटीदार, हर्षवर्धनसिंह चौहान, किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष गोविंद पाटिल, जिला मोर्चा प्रभारी विजय चौधरी, सहप्रभारी सुनील वाघे, नेपानगर विधानसभा प्रभारी गोकुल पाटिल, सहप्रभारी संतोष मिश्रा, विधानसभा बुरहानपुर प्रभारी राजेंद्र महाजन, जिला महामंत्री लक्ष्मण महाजन, युवा मोर्चा अध्यक्ष योगेश्वर पाटिल, गजेन्द्र पाटिल, अनिल राठोर, श्रीराम राउत सहित काफी संख्या में भाजपा, किसान मोर्चा नेता, पदाधिकारी आदि मौजूद थे।

Related posts

बुरहानपुर जिले में 7 किलो 400 ग्राम गांजे के साथ पकडाये अन्तराज्यिय गिरोह के 3 आरोपी

Public Look 24 Team

बुरहानपुर जिले में रिक्त आंगनवाड़ी कार्यकर्ता/सहायिका/मिनी आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं के पदों पर नियुक्ति की अंतिम सूची जारी

Public Look 24 Team

अमानक एवं असुरक्षित विमल, आर.एम.डी गुटखे एवं पान मसाला विक्रय करने वाले आरोपी को न्यायालय ने दिया 01 वर्ष का कारावास

Public Look 24 Team
error: Content is protected !!