
यह बात भाजपा जिलाध्यक्ष मनोज लधवे ने बुधवार को ‘अटल कुंज’ भाजपा कार्यालय में आयोजित पत्रकार वार्ता में कही। उन्होंने कहा कि इस योजना के तहत 20 हजार कार्यकर्ता 10 दिन, 10 घंटे प्रतिदिन यानी कुल 10 दिन में 20 लाख घंटे का समर्पण करते हुए प्रदेश के 65 हजार बूथों पर जाने वाले हैं। यह पार्टी का अब तक का सबसे बड़ा अभियान है।
संगठन के डिजिटलाइजेशन के लिए संगठन एप्प लांच
भाजपा जिलाध्यक्ष मनोज लधवे ने कहा कि संगठन के डिजिटलाइजेशन के लिए संगठन नाम से एप्प लांच किया गया है। टेक्नालॉजी और डिजिटलाइजेशन के इस युग में हम और भी बेहतर संगठन कार्य कर सकें इसके लिए बूथों को डिजिटल करने के काम में जुटेंगे। संगठन एप्प के माध्यम से 65 हजार बूथों की जानकारी का संकलन होगा। जिसमें बूथ समिति, पन्ना समिति की जानकारियों को डिजिटलाइज किया जाएगा। बूथ विस्तारक कार्यकर्ताओं से आत्मीय संवाद करते हुए विभिन्न संगठनात्मक विषयों पर संवाद करेंगे। कार्यकर्ता केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का काम करेंगे। सभी बूथ संगठन को मजबूत बनाने और पार्टी के विचारों को बूथ बूथ तक पहुंचाने का संकल्प लेंगे। भाजपा जिलाध्यक्ष श्री लधवे ने कहा-हमारे सभी कार्यकर्ताओं ने संगठन पर्व के तहत बूथ को सक्षम बनाकर श्रद्धेय ठाकरे जी को श्रद्धांजलि देने का जो संकल्प लिया है उसमें हम संगठन के विस्तार और सशक्तिकरण में निश्चित तौर सफल होंगे। बूथ विस्तारक योजना भाजपा को सर्वव्यापी, सर्वस्पर्शी बनाने क लिए मील का पत्थर साबित होगी।
इस दौरान बूथ विस्तारक योजना के जिला प्रभारी योगेश्वर पाटिल, जिला महामंत्री लक्ष्मण महाजन, मुकेश शाह, जिला मीडिया प्रभारी निलेश जूनागढ़े आदि मौजू रहे।
जिले के 226 बूथ विस्तारक करेंगे 650 बूथों को डिजिटलाइज
भाजपा जिलाध्यक्ष श्री लधवे ने कहा कि बूथ विस्तारक योजना के तहत जिले के 226 बूथ विस्तारक 113 शक्ति केन्द्रों पर पहुंचकर 650 बूथों को बूथ समिति, पन्ना समिति की जानकारियों को आईटी के कार्यकर्ता डिजिटलाइज करेंगे। बुरहानपुर विधानसभा में 71 और नेपानगर विधानसभा में 42 शक्ति केंद्र बनाये गए है।