शैक्षणिकखंडवा लोकसभा उपचुनाव में राज नारायण सिंह पुरनी होंगे कांग्रेस के प्रत्याशी by Public Look 24 TeamOctober 5, 2021October 5, 20210933 नंदकुमार सिंह चौहान के निधन के बाद रिक्त हुई खंडवा लोकसभा सीट पर उपचुनाव के लिए भाजपा एवं कांग्रेस में प्रत्याशी चयन के लिए जद्दोजहद चल रही थी, पहले से ही पूर्व सांसद और पूर्व कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अरुण यादव का नाम लगभग तय माना जा रहा था लेकिन ऐन वक्त पर अरुण यादव ने पारिवारिक समस्याओं के कारण उप चुनाव लड़ने से स्पष्ट मना कर दिया तब कहीं जाकर कांग्रेस आलाकमान द्वारा आनन-फानन में प्रत्याशी तय किए। पूर्व विधायक राज नारायण सिंह पुरनी कोखंडवा से कांग्रेस का प्रत्याशी बनाया है। वही विधानसभा उपचुनाव में जोबट से महेश पटेल होंगे कांग्रेस के प्रत्याशी रैगांव से कल्पना वर्मा को बनाया कांग्रेस ने उम्मीदवार बनाया है। भाजपा द्वारा अभी भी अपना प्रत्याशी घोषित नहीं किया गया है जहां तक उम्मीद है कल भाजपा उम्मीदवार की भी घोषणा हो जाएगी।