32.4 C
Madhya Pradesh
Sunday, Apr 27, 2025
Public Look
शैक्षणिक

खंडवा लोकसभा का उपचुनाव ऐतिहासिक मतों से जीतेगी भाजपा – वीडी शर्मा

Spread the love
  • भाजपा प्रदेशाध्यक्ष एक दिवसीय प्रवास पर बुरहानपुर आए, संगठन मजबूत करने के लिए कार्यकर्ताओं से की चर्चा
    बुरहानपुर। आज यहां मेरा संगठनात्मक प्रवास है। साथ ही आगामी लोकसभा उपचुनाव को लेकर भी चर्चा की जाना है। कार्य विस्तार से लेकर कार्य के सुदृढ़ीकरण, प्रत्येक बूथ को मजबूत करना हमारी प्राथमिकता है। सभी कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर बात करने का प्रयास करेंगे। आने वाले उपचुनाव की तैयारी की दृष्टि से समीक्षा की जाएगी। प्रत्येक कार्यकर्ता मिलकर रणनीति बनाएंगे। सभी मिलकर इस लोकसभा उपचुनाव को ऐतिहासिक चुनाव बनाएंगे। प्रत्याशी चयन का अधिकार केंद्रीय नेतृत्व को है।
    यह बात भाजपा प्रदेशाध्यक्ष श्री विष्णुदत्त शर्मा ने बुधवार को बुरहानपुर प्रवास के दौरान पत्रकार वार्ता के दौरान कही। श्री शर्मा ने कहा कि भाजपा आज दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है। कांग्रेस पार्टी अपना राष्ट्रीय अध्यक्ष भी नहीं ढू़ंढ पा रही हैं। परिवारवाद मप्र में नहीं है। यदि कोई कार्यकर्ता किसी परिवार का है और मेहनत करके आगे बढ़ रहा तो कोई गलत नहीं है। उसने कोई अपराध तो किया नहीं। अपनी मेहनत से वह आगे बढ़ रहा है। संगठन में किसी भी प्रकार का मतभेद नहीं है। अगर कोई कार्यकर्ता हो भी जाए तो हम उसे मना लेंगे। क्योंकि भाजपा एक कार्य प्रगति पर काम करती है। इसीलिए यह आज दुनिया का सबसे बड़ा राजनीतिक दल बना है। कार्यकर्ता आधारित संगठन है। यहां अमित शाह बूथ कार्यकर्ता थे जो आज राष्ट्रीय नेता हैं। जेपी नड्डा सामान्य कार्यकर्ता थे। आज वह राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं। हमारे बीच मनभेद नहीं हो सकते। कोई नाराज होगा तो हम समाधान करेंगे। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का कार्यकर्ता ही चुनाव लड़ता है। बोर्ड तय करेगा कौन चुनाव लड़ेगा। वहीं पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजयसिंह लेकर भाजपा प्रदेशाध्यक्ष श्री शर्मा ने कहा कि उन्होंने बटाला हाउस एनकाउंटर फर्जी बताकर महिमा मंडन किया था। जो आदमी अप्रासंगिक हो गया है उसकी हम बात नहीं करते।
    नए पैरामीटर्स से चलाएंगे सशक्तिकरण अभियान
    भाजपा प्रदेशाध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने कहा कि भाजपा में नए पैरामीटर्स में नए तरीके से सशक्तिकरण अभियान चलाएंगे। नीचे तक अपने संगठन को मजबूत करने का काम करेंगे। कोरोना के समय हमने नंदु भैया को खोया है। यहां उनके कामों को आगे बढ़ाएंगे। चुनाव के लिए तैयार हैं। प्रत्येक कार्यकर्ता से चर्चा करने के लिए आए हैं। इसके साथ ही जहां जहां चुनाव है वहां जा रहा हूं। कोरोना के संकट के कारण चुनाव आयोग ने अभी रोके रखा है। जब भी चुनाव आयोग घोषणा करेगा पार्टी मैदान में उतरेगी। भाजपा जिलाध्यक्ष मनोज लधवे ने कहा कि हमने सेवा कार्यों को लेकर सप्ताह मनाया। कोरोना कार्यकाल में सेवा के अनेक काम किए। जिसमें सभी का सहयोग मिला। इस दौरान पूर्व मंत्री अर्चना चिटनीस, नेपानगर विधायक सुमित्रा कास्डेकर, भाजपा जिलाध्यक्ष मनोज लधवे, संगठन जिला प्रभारी इकबालसिंह गाँधी, बहादुरसिंह सोंधिया, पूर्व जिपं अध्यक्ष ज्ञानेश्वर पाटिल सहित अन्य मौजूद थे।
    प्रत्येक बूथ पर दो स्वास्थ्य स्वयंसेवक होंगे
    भाजपा प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा ने कहा कि हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष का कहना है कि भाजपा कार्यकर्ता, पदाधिकारी राजनीति के साथ ही सामाजिक भूमिका का भी निर्वहन करे। इसलिए प्रत्येक बूथ पर दो स्वास्थ्य स्वयंसेवक बैठाने की रणनीति पर काम कर रहे हैं। प्रत्येक मंडल में चार कार्यकर्ताओं को बैठाया जाएगा। जिसमें एक महिला, दो पुरूष एक डॉक्टर होगा। अगर डॉक्टर पार्टी का ही कार्यकर्ता है तो यह और बेहतर बात होगी। इसी तरह एक चेन खड़ी करने का प्रयास किया जाएगा। जो कि पूरे देश में लागू करने की दिशा में भारतीय जनता पार्टी प्रयास कर रही है।
    ………….

Related posts

मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले शिवराज सरकार कैबिनेट का विस्तार, जानिएं कौन से नए मंत्री हुए शामिल

Public Look 24 Team

मुख्यमंत्री जनकल्याण संबल योजना’’ के कार्डों का वार्ड वार एवं ग्राम वार शिविर आयोजित कर पुनःसत्यापन किया जाए-पूर्व मंत्री श्रीमती अर्चना चिटनिस

Public Look 24 Team

आदिवासी बिशन की हत्या के मामले में अरूण यादव के नेतृत्व में कांग्रेस प्रतिनिधि मंडल ने डीजीपी से की मुलाकात,दोषियों पर कड़ी कार्यवाही, मृतक के परिवार को सुरक्षा मुहैया एवं उच्च स्तरीय जांच कराये जाने की मांग की

Public Look 24 Team