शैक्षणिकगड्ढा है या खाई लोगों की जान खतरे में आई आज़ाद नगर से कुर्बान सेठ की साइजिंग के पीछे परकोटे के पास खुले गड्ढे में आदमी गिरा। by Public Look 24 TeamJanuary 4, 2022January 4, 20220738 बुरहानपुर (मेहलक़ा इक़बाल अंसारी) बुरहानपुर के आजाद नगर रोड के पास कुर्बान सेठ की साइजिंग के पीछे परकोटे के समीप नाली के खुले गड्ढे के अंदर आदमी के गिरने से आदमी घायल हो गया। राहगीरों की मदद से उक्त गड्ढे में पढ़ती को निकाला गया। घायल व्यक्ति के सर ने चोट लगने के कारण उसे निजी डॉक्टर के पास ले जाकर इलाज कराया गया। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि उक्त गड्ढा करीब 6 महीने से खुला पड़ा हुआ है। आए दिन यहां पर कोई न कोई हादसा होता रहता है। पंचायत और नगर निगम के अधिकारियों का इस ओर कोई ध्यान नहीं है। नगर निगम और जिला प्रशासन के अधिकारियों का ध्यान नहीं होने की वजह से आज एक बहुत बड़ा हादसा होते-होते टल गया। निगम अधिकारी जनहित में इस ओर ध्यान देकर जनता को राहत प्रदान करें।