25.2 C
Madhya Pradesh
Monday, Feb 17, 2025
Public Look
शैक्षणिक

देश के साथ खिलवाड़: कांग्रेस सरकार ने योजनाबद्ध तरीके से पीएम की सुरक्षा में चूक की – लधवे-भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा ने दिया धरना, मानव श्रृंखला बनाकर जताया विरोध

बुरहानपुर। 5 जनवरी को पंजाब में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सुरक्षा में हुई चूक के बाद देशभर में भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा द्वारा पंजाब सरकार की मनमानी का विरोध किया जा रहा है। इस मुद्दे पर सोमवार को भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा द्वारा आंबेडकर चौराहे के सामने धरना दिया गया। इसके बाद मानव श्रृंखला बनाई गई। जो बाबा साहेब आंबेडकर चौराहे से कमल चौराहे तक बनी। इसमें काफी संख्या में भाजपा नेता, पदाधिकारी, महिला नेत्रियां आदि शामिल हुए।
इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष मनोज लधवे ने कहा कि पंजाब में देश के प्रधानमंत्री की यात्रा के समय जो कुछ हुआ वह एक सोची समझी साजिश थी। इसकी जांच होना चाहिए। पूरा देश मोदी जी के साथ खड़ा है। भारतीय जनता पार्टी का एक एक कार्यकर्ता मोदी जी के साथ खड़ा है। उन्होंने कहा देश, विदेश में जाने पर पीएम की सुरक्षा का जिम्मा वहां की सरकारों का होता है, लेकिन पंजाब में ऐसा नहीं हुआ। कांग्रेस सरकार ने कोताही बरती। हमारे देश में दुर्भाग्यपूर्ण घटना घटी। पंजाब की कांग्रेस सरकार ने योजनाबद्ध तरीके से सुरक्षा में चूक की। इसका खामियाजा वहां की सरकार को भुगतना पड़ेगा।
भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा जिलाध्यक्ष ईश्वर चौहान ने कहा कि कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष का स्टेटमेंट आया कि वहां की सरकार से गलती हुई। मोदी जी भाजपा के नहीं देश के नेता हैं। ऐसे में सुरक्षा करना संविधान के साथ भी धोखा है। वहां की सरकार इसका भुगतान चुनाव में करेगी। मोदी जी को बड़े आतंकवादी संगठन डरा नहीं पाए तो यह कांग्रेस क्या डराएगी। हम कांग्रेसमुक्त भारत की ओर बढ़ रहे हैं।
पूर्व महापौर अनिलभाऊ भोसले ने कहा जो सरकार पीएम को सुरक्षा नहीं दे सकती थी, वह अपने नागरिकों को कैसे सुनिश्चित कर सकती है। कांग्रेस पार्टी पीएम की लोकप्रियता का मुकाबला करने में असमर्थ है।’ मोदीजी के नेतृत्व में देश एतिहासिक विकास गाथा की ओर बड रहा है। जनता अपने आपको सुरक्षित महसूस कर रही है। धरना प्रदर्शन में वरिष्ठ भाजपा नेता जगदिश कपूर, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष किरण रायकवार, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष वैभव महाजन सहित अन्य वक्ताओं ने संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन शिवकुमार पासी ने किया।
इस दौरान पूर्व महापौर अनिल भोंसले, मप्र विपणन बोर्ड की उपाध्यक्ष मंजू दादू, पूर्व निगम अध्यक्ष मनोज तारवाला, किशोर पाटिल, राजेश चौहान, राजू शिवहरे, दिलीप श्रॉफ, गजेन्द्र पाटिल, वीरेन्द्र तिवारी, रविन्द्र गावड़े, मंडल अध्यक्ष विनोद पाटिल, अमित वारुड़े, विक्रम चंदेल, गजराज राठौर, विक्रमसिंह चौहान, उमा कपूर, प्रगति सिरपुरकर, सहित काफी संख्या में भाजपा नेता, कार्यकर्ता मौजूद थे।
भाजपा ने मानव श्रृंखला बनाई
धरने के बाद भारतीय जनता पार्टी द्वारा एक मानव श्रृंखला बनाई गई। जिसमें भाजपा के कार्यकर्ता ने एक दूसरे का हाथ पकड़कर बाबा साहब की प्रतिमा से लेकर पूर्व प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू की प्रतिमा तक लंबी मानव श्रृंखला बनाकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जय के नारे लगाए और कांग्रेस के खिलाफ नारेबाजी की।

Related posts

भाजपा प्रदेश प्रवक्ता श्रीमती अर्चना चिटनिस ने बालिका के घर जाकर की शोक संवेदना व्यक्त, कहा अपराधियों को दिलाई जाएगी कड़ी से कड़ी सजा

Public Look 24 Team

बुरहानपुर जिले में रोटरी क्लब द्वारा अद्भुत एवं आश्चर्यचकित करने वाला अभूतपूर्व कार्यक्रम “पावर आफ हिप्नोसीस” का किया आयोजन

Public Look 24 Team

सिराली महेंद्रगॉव मार्ग पर घोघई नदी अचानक उफान पर , 3 घंटे आवागमन रहा बंद।

Public Look 24 Team
error: Content is protected !!