पश्चिम बंगाल के आसनसोल कुल्टी चिनागुड़ी निवासी श्री गोपाल लाल बरनवाल के पुत्र अमर बरनवाल विगत कई वर्षों से पर्वतारोही के रूप में कई सफलताएं हासिल कर रहे हैं। इस बार भारत राष्ट्रीय स्काउट (राष्ट्रीय साहसिक संस्थान) की ओर से मध्य प्रदेश के पचमढ़ी में 12 दिन का प्रोग्राम कैंप पूर्ण किया गया। वे नित्य प्रतिदिन एक कदम आगे बढ़ाते हुए देश का नाम रोशन कर रहे हैं। उल्लेखनीय है कि इसके पूर्व हिमाचल प्रदेश की 13944 हजार फीट की ऊंचाई पर पतलसू की चोटी पर भारत का तिरंगा लहराया था। पर्वतारोही अमन को पहाडों पर चढने का शौक बचपन से ही है। अमन लगातार ऊँचे पहाड़ों की चोटियों पर चढकर अपने शहर , राज्य तथा अपने देश का नाम रौशन कर रहे हैं। उनके उज्जवल भविष्य की कामना परिवार सहित मित्रों ने की है।