
इस दौरान भारतीय जनता युवा मोर्चा और भाजपा के नेता, पदाधिकारी, महिला कार्यकर्ता अपने हाथों में बैनर और मशाल लेकर नारेबाजी करते हुए निकले। सभी ने पंजाब सरकार की कार्यप्रणाली का विरोध किया। जमकर नारेबाजी भी की गई।
एक दिन पहले पीएम के दौरे में हुई थी चूक
गौरतलब है कि एक दिन पहले पीएम के पंजाब दौरे में वहां की सरकार द्वारा बड़ी चूक की गई। इसे लेकर भाजपा नेता, कार्यकर्ताओं में आक्रोश है। पूर्व महापौर अनिल भोंसले ने कहा कि देश के पीएम को वहां जो सम्मान मिलना चाहिए था वह नहीं मिला। पंजाब के कल्याण के लिए विकास योजनाओं को शुरू करने जा रहे पीएम मोदी के काफिले को रास्ते में प्रदर्शनकारियों ने रोक दिया। यह एक गंभीर सुरक्षा चूक है। इसी तरह अन्य नेताओं ने भी इस पर आक्रोश जताया। रैली कमल टॉकिज से निकलकर पुराना जिला अस्पताल और डाकवाड़ी स्थित बाबा साहब अम्बेडकर प्रतिमा पर माल्यार्पण कर जुलूस का समापन किया गया। इस दौरान भाजपा युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष वैभव महाजन, जिला महामंत्री डॉ. मनोज माने, जगदीश कपूर, रवि गावड़े, निलेश चौकसे, विनोद पाटिल, ईश्वर चौहान, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष किरण रायकवार, प्रगतिताई सिरपुरकर सहित अन्य मौजूद रहे।
