बुरहानपुर- जिला अस्पताल में मानसिक दिव्यांगों की हालत काफि खराब है। ऐसे दिव्यांगों को शहर के अलग-अलग हिस्सों से जिला अस्पताल में तो छोड़ दिया जाता है, लेकिन मानसिक दिव्यांगों के उपचार की यहां सही व्यवस्था नहीं है। इस कारण यह सभी अस्पताल में घूमते है।
जिला अस्पताल में पिछले कुछ दिनों से दिव्यांग महिला परिसर में घूम रही है। महिला को कोन यहां छोड़ गया, इस बारे में जानकारी नहीं है। शुरूआत में महिला को सर्जिकल वार्ड में भर्ती किया था और इसका इलाज चल रहा था। लेकिन बाद में महिला वार्ड से परिसर में आकर रह रही है। सही देखभाल नहीं होने से उसकी हालत काफी खराब है। महिला को यहां आने वाले लोग खाना और रुपए दे देते है। लेकिन महिला की देखरेख करने वाला कोई नहीं है। गुरुवार को महिला परिसर मे ही घंटों तक पड़ी रही। कुछ लोगांे को लगा की महिला की मृत्यु हो गई है। अस्पताल में टीका लगाने आए विधायक से लोगों ने शिकायत की, तो वह देखने पहुंचे। महिला जिंदा थी, लेकिन हालत काफी खराब थी। विधायक ने तुरंत उसके उपचार के निर्देश दिए। जिसके बाद स्ट्रेचर वहां पहुंचा और महिला को इलाज के लिए ले जाया गया।
Related posts
Click to comment