33.3 C
Madhya Pradesh
Friday, Mar 21, 2025
Public Look
शैक्षणिक

बुरहानपुर जिले में अनंत चतुर्दशी पर गणेश प्रतिमाओं के विसर्जन के संबंध में प्रतिबंधात्मक निर्देश जारी ,कलेक्टर श्री सिंह ने जिलेवासियों से की अपील

Spread the love

[17/9, 7:03 PM] महेश मावले: बुरहानपुर-गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन विधिवत रूप से एवं निर्देशानुसार संपन्न कराने के लिए कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी श्री प्रवीण सिंह ने समस्त जिलेवासियों से अनुरोध किया है कि चिन्हित विसर्जन स्थलों पर प्रशासन की व्यवस्थाओं के आधार पर प्रतिमाओं का विधिवत् विसर्जन करें। अधिक गहरे पानी में ना जाये एवं ड्यूटी पर तैनात अधिकारियों व कर्मचारियों का सहयोग करें एवं जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें।
गणेश प्रतिमाओं के विसर्जन शांतिपूर्ण रूप से कराने के उद्देश्य से कलेक्टर श्री सिंह ने दण्ड प्रक्रिया संहिता 1973 की धारा 144 के तहत निम्न प्रतिबंधात्मक निर्देश जारी किये है। जारी निर्देशानुसार-
ऽ डीजे पूर्णतः प्रतिबंधित रहेंगे।
ऽ संख्या 10 व्यक्ति से अधिक नहीं होगी।
ऽ चल समारोह नहीं निकलेंगे।
ऽ शासन द्वारा जारी कोरोना गाईडलाईन का पालन किया जाये।
ऽ उत्सव के दौरान 05 जिम्मेदार व्यक्तियों को चिन्हित किया जाये।
ऽ आपत्तिजनक गाने या नारे नहीं लगाये जायेंगे।
  विदित है कि वर्तमान समय में गणेश उत्सव मनाया जा रहा है। इसी श्रंृखला में आगामी दिवस पर अनंत चतुर्दशी के अवसर पर गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन किया जाना है। इसके लिए जिला प्रशासन द्वारा विसर्जन स्थलों पर समुचित व्यवस्थाएं की गयी है।
[17/9, 7:07 PM] महेश मावले: https://youtu.be/0QVUO7MF1To

Related posts

जाने-माने संगीतकार और गायक बप्पी लाहिरी का मुंबई के एक अस्पताल में हुआ निधन

Public Look 24 Team

आगजनी का आरोपी तीन वर्षों तक रहेगा जेल की सलाखों के पीछे।

Public Look 24 Team

आयुक्त लोक शिक्षण संचनालय भोपाल मध्य प्रदेश के आदेश की शिक्षकों ने तहसील कार्यालय के बाहर बाहर जलाई होली।

Public Look 24 Team