31.9 C
Madhya Pradesh
Tuesday, Mar 18, 2025
Public Look
शैक्षणिक

बुरहानपुर जिले में आंधी- बारिश से निम्ना, बोरी, अंबाड़ा, नसीराबाद फोफनार में खराब हुई केला फसल का भाजपा जिलाध्यक्ष ने किया निरीक्षण

  • कलेक्टर से की चर्चा, तत्काल सर्वे कराकर पीड़ितों को मुआवजा दिए जाने की मांग

बुरहानपुर। सभी पीड़ित किसानों को आरबीसी के प्रावधानों के अनुसार मुआवजा दिलाएंगे। जहां जहां भी आंधी, बारिश से फसलें खराब हुई है उसका गंभीरता से सर्वे कराया जाएगा। कहीं भी कोई किसान छूटे नहीं इसका राजस्व विभाग भी ध्यान रखे।
यह बात भाजपा जिलाध्यक्ष मनोज लधवे ने रविवार को निम्ना, बोरी, अंबाड़ा, नसीराबाद में आंधी, बारिश से प्रभावित हुई फसलों के निरीक्षण के दौरान कहीं। भाजपा जिलाध्यक्ष ने इन गांवों में पहुंचकर किसानों से चर्चा की। किसानों ने कहा कि पिछली बार किसानों की केला फसल का बीमा नहीं हो पाया था। बैंकों से प्रकरण वापस आ गए थे। इस पर भाजपा जिलाध्यक्ष ने अधिकारियों से चर्चा की तथा कहा कि आरबीसी के तहत मुआवजा दिलाया जाएगा। गौरतलब है कि शनिवार को जिले के अधिकांश ग्रामीण क्षेत्रों में आंधी, बारिश से केली फसल को खासा नुकसान पहुंचा है। इसमें सबसे अधिक नुकसान अंबाड़ा, निम्ना, नसीराबाद, फोफ्नार सहित अन्य गांवों में हुआ है। जहां राजस्व विभाग की टीम ने सर्वे प्रारंभ कर दिया है। भाजपा जिलाध्यक्ष ने कहा कि इस समय किसानों को दोहरी मार पड़ रही है। कोरोना संक्रमण के दौर में किसानों को माल का सही दाम नहीं मिल पा रहा था। ऐसे में प्राकृतिक आपदा से किसान टूट गए हैं, लेकिन उन्हें मुआवजा दिलाया जाएगा ताकि दोबारा वह फसलें लगा सकें।
इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष के साथ पूर्व मंत्री अर्चना चिटनिस, नेपानगर विधायक श्रीमती सुमित्रादेवी कास्डेकर, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष ज्ञानेश्वर पाटिल, जनपद पंचायत अध्यक्ष किशोर पाटिल, नेपानगर नगर पालिक अध्यक्ष राजेश चौहान, पूर्व जिलाध्यक्ष विजय गुप्ता, भाजपा युवा नेता हर्षवर्धनसिंह चौहान, सुजयसिंह चौहान, पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष अरूण पाटिल, नरहरी दीक्षित, मुकेश शाह, योगेश महाजन, भाजपा जिला उपाध्यक्ष दिगंबर नाना पाटिल, गंभीर राठौर, नकूल पंडित, अखिलेश राठौर, भाजपा मंडल अध्यक्ष सुनील त्र्यंबक महाजन, निलेश पाटिल आदि मौजूद थे।

Related posts

लगातार पाँचवे दिन भी चला साहित्य अकादमी की मांग को लेकर हर जगह हस्ताक्षर अभियान,मालवा निमाड़ की बस एक ही मांग हमे हर हाल में चाहिए अकादमी

Public Look 24 Team

बुरहानपुर जिले में टेक्सटाइल्स क्लस्टर को कैबिनेट से मिली मंजूरी-मुख्यमंत्री शिवराजसिंह जी चौहान व कैबिनेट का पूर्व मंत्री श्रीमती अर्चना चिटनिस ने माना आभार

Public Look 24 Team

निमाड़ सहकारी दुग्ध संघ का होगा गठन-पूर्व मंत्री श्रीमती अर्चना चिटनिस

Public Look 24 Team
error: Content is protected !!