बुरहानपुर। शुक्रवार को इंदौर-इच्छापुर हाईवे स्थित शासकीय विश्राम गृह के सामने मीसाबंदी ज्ञानेश्वर मोरे, अरुण शेंडे, विश्वनाथ महाजन, काशीनाथ चौके, वरिष्ठ जोहरसिंहजी, प्रकाश भाउजी पाटिल ने सांसद कार्यालय का शुभारंभ किया। साथ में सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल उपस्थित रहे। सांसद श्री पाटिल जी ने कन्या पूजन किया। इस दौरान पूर्व मंत्री अर्चना चिटनीस, पूर्व विधायक रामदास शिवहरे, पूर्व महापौर अनिल भोसले, पूर्व निगम अध्यक्ष मनोज तारवाला, मध्यप्रदेश राज्य कृषि विपणन बोर्ड उपाध्यक्ष सुश्री मंजू दादू, नेपानगर विधायक सुमित्रा कास्डेकर सहित अन्य वरिष्ठ, युवा कार्यकर्ता, पदाधिकारी उपस्थित थे।