
बुरहानपुर। भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा द्वारा भारतरत्न डॉ. बाबा साहब अम्बेडकरजी की पुण्यतिथि मनाई गई। भाजपा जिलाध्यक्ष मनोज लधवे और मोर्चा जिलाध्यक्ष ईश्वर चौहान ने सामाजिक समानता, समरसता और अधिकारिता के लिए समर्पित, संविधान शिल्पी भारत रत्न श्रध्देय डॉ. भीमराव आंबेडकर के महापरिनिर्वाण दिवस पर उनके चरणों में शत-शत नमन् किया। कार्यक्रम में निवर्तमान महापौर अनिल भोसले, राजकुमार वाघ, भारत आदिवाल, धरम सौदे, संतोष सावले, प्रकाश तायडे, बंटी मार्शल, कैलाश सौदे, डॉ. अरुण सूर्यवंशी, रामदास रायसरदार, प्रमोद निकम, विक्की चंदेल, चिंटू राठौर, दीपक राजोत्कर, अनिल परोचे, रुपेश कछुवाहे, बडू मसाने, संतोष गवे, कमल बोयत सहित अजा मोर्चा के कार्यकर्ता मौजूद रहे।