32.7 C
Madhya Pradesh
Thursday, May 22, 2025
Public Look
शैक्षणिक

भाजपा मनाएगी जनसंघ का 70वां स्थापना दिवस-“दीपक से कमल तक” भाजपा प्रदेश प्रवक्ता और जिलाध्यक्ष ने पत्रकार वार्ता में दी जानकारी,

Spread the love
मंडल स्तर पर तीन स्थानों पर होंगे आयोजन
बुरहानपुर। भारतीय जनता पार्टी द्वारा 21 अक्टूबर गुरूवार को जनसंघ का 70वां स्थापना दिवस मनाया जाएगा। दीपक से कमल तक पहुँची भारतीय जनता पार्टी द्वारा स्थापना दिवस पर मंडल स्तर पर तीन प्रमुख स्थानों पर कमल के फूल के आकार की बड़ी रंगोली का निर्माण कर उसके उपर कमल के आकार में ही 51-51 दीपक जलाकर एक उत्सव पूर्ण वातावरण में कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
इसे लेकर बुधवार दोपहर भाजपा कार्यालय में आयोजित पत्रकार वार्ता में भाजपा प्रदेश प्रवक्ता व पूर्व मंत्री अर्चना चिटनीस ने कहा कि 21 अक्टूबर 1951 को जनसंघ की स्थापना हुई। कल उसके 70 साल पूरे होने वाले हैं। यह यात्रा जनसंघ से जनता पार्टी के रूप में आगे बढ़ी है। दीपक को लेकर हमने यात्रा शुरू की थी। उस समय सब आश्चर्य करते थे तब देश में कांग्रेस का बोलबाला था। ऐसे में यह पार्टी कैसे देश चलाएगी। परंतु आज विश्व का सबसे बड़ा राजनीतिक दल बनकर उभरा है। देश व दुनिया में भारत का गौरव बढ़ाया है। आज की पीढ़ी को इस बात का पुनः स्मरण कराने के लिए यह आयोजन किया जा रहा है। भाजपा जिलाध्यक्ष मनोज लधवे ने कहा कि जनसंघ से शुरू हुआ यह सफर आज काफी आगे निकल चुका है। देश में पीएम मोदी और प्रदेश में शिवराजसिंह चौहान के नेतृत्व जनहितैषी सरकार चल रही है। भारतीय जनसंघ भारत का एक पुराना राजनैतिक दल था। जिससे 1980 में भारतीय जनता पार्टी बनी। इस दल का आरम्भ श्यामा प्रसाद मुखर्जी द्वारा 21 अक्टूबर 1951 को दिल्ली में किया गया। इस पार्टी का चुनाव चिन्ह दीपक था। जनसंघ ने 1952 के संसदीय चुनाव में 3 सीटें प्राप्त की थी। जिसमें डाक्टर मुखर्जी स्वयं भी शामिल थे। भारतीय जनता पार्टी 1998 से 2004 तक राष्ट्रीय प्रजातांत्रिक गठबंधन एनडीए सरकार की सबसे बड़ी पार्टी रही थी। 2014 के आम चुनाव में इसने अकेले अपने दम पर सरकार बनाने में सफलता प्राप्त की।
यह होगा-
प्रत्येक मंडल में 3 सार्वजनिक स्थानों पर कमल रंगोली कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। कमल के फूल की बड़ी रंगोली बनाई जाएगी। रंगोली के बीच में बड़ा पंचमुखी दीपक रखा जाएगा। कमल के फूल के आकार में रंगोली के चारों तरफ 51 दीये जलाए जाएंगे। सार्वजनिक स्थानों पर कमल के फूल का बैच वितरित किया जाएगा।

Related posts

विद्युत उपभोक्ताओ को बेहतर सेवाएं उपलब्ध कराएं

Public Look 24 Team

भाजपा मछुआ प्रकोष्ठ के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष का पुष्पहार से किया अभिनन्दन

Public Look 24 Team

बुरहानपुर जिले में रिक्त आंगनवाड़ी कार्यकर्ता/सहायिका/मिनी आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं के पदों पर नियुक्ति की अंतिम सूची जारी

Public Look 24 Team