
बुरहानपुर। भाजपा विचारधारा वाली पार्टी है। हमने कोविड में अपनो को खोया है। विचारधाराओं में फर्क कैसा होता है यह हाल ही में देखने को मिला। प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान कोविड से कैसे लड़ें इस दिशा में काम कर रहे हैं, तो वहीं हमारे कांग्रेसी भाजपा से कैसे लड़े इसी में लगे रहते हैं। मैं कांग्रेसियों से अपील करना चाहता हूं कि वह कोविड से लड़ने में हमारे साथ आएं।
यह बात सांसद स्व. नंदकुमारसिंह चौहान के पुत्र युवा नेता हर्षवर्धनसिंह चौहान ने रविवार को रावेर रोड स्थित एक निजी होटल में आयोजित बहादरपुर भाजपा मंडल कार्यसमिति की बैठक में कही। उन्होंने कहा कि हमारी पार्टी आज जहां खड़ी है उसे वहां तक पहुंचाने के लिए कईं नेताओं ने बलिदान दिया। हमारे प्रधानमंत्री ने धारा 370 हटाई। जो सपना डॉ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी ने देखा था वह पार्टी ने पूरा किया। इसे विचारधारा कहते हैं। नई योजनाएं लाई जो अंत्योदय से जुड़ी रही। एक भी व्यक्ति नहीं बचेगा जिसके सिर पर छत नहीं हो। यह अंत्योदय का सपना पंडित दीनदयाल उपाध्याय ने देखा था। इसे विचारधारा कहते हैं। जो अन्य पार्टियों के लोगों में नहीं है। उन्होंने कहा कि मप्र में मुख्यमंत्री शिवराजसिंह द्वारा चलाई जा रही कईं योजनाएं अत्योदय को दर्शाती है। यह भाजपा की विचारधारा है। राष्ट्रवाद ही हमारी मूल विचारधारा है।
श्री चौहान ने कहा देश में जब-जब संकट आए तब तक भाजपा का ही कार्यकर्ता आगे आकर खड़ा हुआ। सबसे ताजा उदाहरण कोविड का है। जब सभी लोग घर में बैठे थे, लेकिन डॉक्टर, पुलिस, समाजसेवी की तरह भाजपा कार्यकर्ताओं ने मेहनत की। ऐसे में समाजसेवी ही घर बैठ जाते तो सेवा कौन करता। भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता ने अपनी जान की परवाह किए बिना सेवा कार्य किया। पूरे कोविड काल में एकमात्र भाजपा ही ऐसा संगठन रहा। गरीबों को अनाज बांटने से लेकर मास्क बांटना, उन्हें जागरूक करना हमारा प्रमुख काम रहा। इसीलिए कहा जाता है कि सेवा ही संगठन है। हम इस कार्यक्षेत्र में समाज की सेवा करने के लिए आए हैं। भाजपा में पद को पद नहीं कहा जाता। जब कोई व्यक्ति जिलाध्यक्ष, मंडल अध्यक्ष बनता है तो उसे जिम्मेदारी या दायित्व कहता है। आज हम जिन लोगों की विचारधारा पर काम कर रहे हैं। उन्होंने अपनी जान का बलिदान इस देश के लिए दिया है। कांग्रेसियों से भी निवेदन करता हूं कि आकर कोविड से लड़ने के लिए साथ काम करें। टोलियां बनाएं। श्री चौहान ने कार्यकर्ताओं से कहा कि हमें अपने अपने स्तर पर सेवाएं देकर संगठन को मजबूत करना है। परिस्थितियां कैसी भी हो अपना मनोबल मत गिरने देना।
इस अवसर पर पूर्व जिलाध्यक्ष दिलीप श्रॉफ, उमाकांत चौधरी, जिला महामंत्री डॉ.मनोज माने, संभाजी सगरे, मंडल अध्यक्ष दीपक महाजन सहित काफी संख्या में भाजपा नेता, कार्यकर्ता मौजूद थे।
……
हमें एकजुट होकर कर योजनाओं को हर घर पहुँचना है -लधवे
- सरदार पटेल मंडल की कार्यसमिति की बैठक संपन्न
बुरहानपुर। भारतीय जनता पार्टी सरदार पटेल मंडल की कार्यसमिति की बैठक रविवार को स्थानीय राजस्थान भवन में संपन्न हुई। बैठक में आगामी लोकसभा उपचुनाव को लेकर भी चर्चा की गई। मुख्य अतिथि पूर्व महापौर अतुल पटेल ने युवा कार्यकर्ताओं की पार्टी में भूमिका पर विस्तार से बताया।
कार्य समिति बैठक में श्री पटेल ने कहा भाजपा ने सेवा सप्ताह में अनेक कार्य किये गए। उन्होंने आगामी दिनों में लोकसभा उपचुनाव, निकाय चुनाव है। पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता एकजूट होकर भाजपा को विजयी बनाने में अपनी अहम् भूमिका अदा करेंगा।
भाजपा जिलाध्यक्ष मनोज लधवे ने कहा देश, प्रदेश में भाजपा की सरकार है। केंद्र और राज्य सरकार द्वारा अनेक जनकल्याणकारी योजनाएं संचालित की जा रही है। फिर क्यों हम भाजपा कार्यकर्ता इनसब योजनाओं जैसे सम्बल, आयुष्मान, प्रधानमंत्री आवास योजना, गरीब परिवार को फ्री अनाज का लाभ दिलाने के बाद भी हम सरकार की उपलब्धियों का प्रचार प्रसार नहीं कर पा रहे है। हमें एकजुट होकर कर इन योजनाओं को हर घर पहुँचना है। हर घर को भाजपा का बनाना है। आनेवाला समय चुनावी है। हम सबको मिलकर भाजपा सरकार की योजनाओं को गिनाकर उसका क्या लाभ आम नागरिकों को हुआ है बताना है। आने वाले समय मे भाजपा का परचम फहराना है।
श्री लधवे ने कहा कि हमें आपसी मतभेद भूल भाजपा को मजबूत करना है। हमारा एक गैर जिम्मेदार बयान सोशल मीडिया पर हमारी अपनी पार्टी को नुकसान पहुँचती है। हम भाजपा संगठन से है। इसलिये मैं भाजपा हु, सोचकर आगे बढे। देश की तरक्की में सहभागिता करे।
बैठक पश्चात सरदार पटेल मण्ड़ल के महामंत्री अमित परमेकर का जन्मदिवस पार्टी पदाधिकारी एव कार्यकर्ताओ के साथ मनाया गया।
इस दौरान पूर्व महापौर अनिल भोंसले, जिला उपाध्यक्ष उमा कपूर, जिला महांमत्री डॉ. मनोज माने, युवा नेता हर्षवर्धनसिंह चौहान, मंडल अध्यक्ष विक्रम चंदेल, मंडल महामंत्री अमित परमेकर, चेतन चौहान सहित अन्य मौजूद थे।
