32.5 C
Madhya Pradesh
Thursday, Apr 24, 2025
Public Look
शैक्षणिक

भीकनगांव विधानसभा के15 से अधिक गांवों में पाटिल ने किया जनसम्पर्क

Spread the love
बुरहानपुर। खण्डवा लोकसभा उपचुनाव में भाजपा के प्रत्याशी ज्ञानेश्वर पाटिल ने गुरुवार को भीकनगांव विधानसभा के झिरन्या मण्डल में सघन जनसम्पर्क किया। पाटिल मण्डल के 15 से अधिक गांवो में पहुंचे। भाजपा की उपलब्धियां और कांग्रेस की विफलताएं गिनाई।
पाटिल ने कहा देश में कई वर्षों तक शासन रहा, लेकिन गरीबों के लिए कुछ नहीं किया। प्रदेश अविकसित था। भाजपा की सरकार बनी। हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने देश की बागडोर संभाली। आज देश में लोगों के कल्याण के लिए योजनाएं चलाई जा रही है। प्रधानमंत्री आवास योजना में गरीबों को छत मिली। आयुष्मान भारत योजना में 5 लाख तक निःशुल्क इलाज दिया जा रहा है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान जी के नेतृत्व मेंप्रदेश निरन्तर विकास के पथ पर अग्रसर है। जनसम्पर्क में वीरेंद्रनाथ योगी जी, मन्दसौर सांसद सुधीर गुप्ता जी सहित अन्य पदाधिकारी, कार्यकर्ता शामिल हुए।

Related posts

सिराली कांग्रेस नेता अख्तर अली को बनाया मांधाता सहप्रभारी

Public Look 24 Team

बुरहानपुर जिले के आई.टी.आई. काॅलेज में प्रवेश की अंतिम तिथि 8 अगस्त

Public Look 24 Team

गड्ढे खोदते समय मिला चांदी के 500 सिक्के से भरा घड़ा, शासन
सुपुर्द न करने पर मिली 6 माह सश्रम कारावास की सजा

Public Look 24 Team