
भाजपा कार्यालय में स्वागत
भाजपा युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष नियुक्त होने पर वैभव महाजन का भाजपा जिला कार्यालय पर गर्मजोशी से जिलाध्यक्ष मनोज लधवे ने पुष्पमाला पहनाकर स्वागत अभिनन्दन किया गया। श्री लधवे ने कहा युवाओं को पार्टी से जोड़ने और पार्टी की विचारधारा को घर-घर तक पहुंचाने का कार्य करेंगे। नवनियुक्त जिलाध्यक्ष वैभव महाजन ने पार्टी के सभी नेताओं के प्रति आभार प्रकट किया है। उन्होंने कहा कि पार्टी ने जो जिम्मेदारी सौंपी है उसका पूरी ईमानदारी से निर्वहन करेंगे। इस दौरान भाजपा प्रवक्ता श्रीमती अर्चना चिटनिस, महामंत्री लक्ष्मण महाजन, किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष राजू महाजन, पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिलाध्यक्ष अरुण पाटिल, गोकुल प्रजापति, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष श्रीमती किरण रायकवार, प्रगति सिरपुरकर, मुकेश शाह, गजेन्द्र पाटिल, गजराज राठौड़, विनोद पाटिल, भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष सौरभ पाटिल, विश्वास शिवहरे, संजय पाटिल, चंद्रेश भाले सहित अन्य मौजूद रहे।
