26.5 C
Madhya Pradesh
Friday, Feb 14, 2025
Public Look
शैक्षणिक

युवा संवादः- युवा मोर्चा भाजपा का फ्रंट लाइन संगठन, संगठन के आधार पर लडेंगे लोकसभा उपचुनाव -वैभव पवार

  • भाजयुमो प्रदेशाध्यक्ष ने युवा संवाद कार्यक्रम में लिया भाग,

खंडवा, बुरहानपुर जिले का हर बूथ रहेगा मजबूत

बुरहानपुर। आने वाले समय में जो चुनौतियां आने वाली है। उससे हमें लड़ना है। भाजयुमो आपके साथ है। अलगाववादी ताकतें हो या विघटनकारी शक्तियां। उससे अगर कोई लड़ेगा तो वह है भाजयुमो। युवा मोर्चा भाजपा का फ्रंट लाइन सगठन है। इसका कार्यकर्ता हमेशा फ्रंट लाइन पर रहता है। आने वाला लोकसभा उपचुनाव हम संगठन के आधार पर लड़ेंगे। खंडवा-बुरहानपुर जिले के बूथ मजबूत रहेंगे।
यह बात भारतीय जनता युवा मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष वैभव पवार ने रविवार को परमानन्द गोविन्दजीवाला ऑडिटोरियम में आयोजित युवा संवाद में कही। वह यहां युवा मोर्चा सहित भाजपा के युवा कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि हम सेवा ही समर्पण के माध्यम से पीएम मोदी जी का जन्मदिन मना रहे हैं। उनके जीवन का पूरा कालखंड सेवा में गुजरा। उनके कामों से गुजरात देश का नंबर वन राज्य बना। हम सेवा को जनता माध्यम मानते हैं। हमारी सेनाएं सशक्त रही हैं, लेकिन 2014 के बाद बदलाव आया है। इससे पहले कहीं न कहीं बम विस्फोट हुआ करते थे। देश की सीमाएं सुरक्षित हुई। चीन को भी मानना पड़ा कि अब भारत का नेतृत्व सशक्त हाथों में है। विघटनकारी शक्तियों के सामने खड़े होने की ताकत युवा मोर्चा की है।
श्री पवार ने कहा कि नंदु भैया को प्रदेश का नेतृत्व मिला। अभी उनके सपने अधूरे हैं। खंडवा लोकसभा क्षेत्र, बुरहानपुर का विकास बाकी है। इसके लिए आवश्यकता है कि यहां का नेतृत्व भाजपा के पास आए। इसमें भूमिका निभाने की जिम्मेदारी भाजयुमो की है। बुरहानपुर में प्रत्येक बूथ में 11 लोगों की संयोजन समिति बनाएं। दोनों जिलों में हम आदर्श स्थिति में हों।
इस दौरान प्रदेश प्रवक्ता एवं पूर्व मंत्री अर्चना चिटनीस ने कहा कि यह देश बहुत अद्भुत है। यहाँ कांग्रेस सहित अन्य दरार डालने वाली ताकतें अब देश के विघटन में लगी हुई है। हमें इनके नापाक मंसूबों को नाकाम करना है। यह लोकसभा का चुनाव हमारे लिए कोई सुखद विषय नहीं है। हमने अपने सांसद को खोया है। जन्मों की पुण्याई है कि हम भारतीय जनता पार्टी में हैं। आने वाले दिनों में नौजवान देश के लिए काम करेंगे तो खंडवा लोकसभा का भी भविष्य उज्जवल है।
देश में जितनी क्रांतियां हुई वह युवाओं ने की है -मनोज लधवे
इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष मनोज लधवे ने कहा कि पार्टी ने युवाओं को कमान दे रखी है। भाजपा ने मंडल अध्यक्ष की उम्र तय कर दी। युवा मोर्चा के अध्यक्ष की उम्र 30 साल रखी। युवाओं को ही भाजपा कमान दे रही है। यह बहुत अच्छा प्रयास है। पार्टी ने युवाओं पर भरोसा किया है। युवा उस पर खरे उतरें। सेवा ही समर्पण के कार्यक्रम चल रहे हैं। उसकी जिम्मेदारी भी युवाओं को दी गई है। आने वाले चुनाव में हमें यह कमान वापस संभालना है। कभी भी आचार संहिता लग सकती है। बूथ, ग्राम केंद्र तक हम जा रहे हैं। युवाओं की मजबूत टीम बूथ स्तर पर खड़ी हो रही है।
युवा संवाद कार्यक्रम को युवा मोर्चा प्रदेश महामन्त्री एवं विधायक राम दांगोरे, जिलाध्यक्ष योगेश्वर पाटिल, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य हर्षवर्धनसिंह चौहान, नेपानगर विधायक सुमित्रादेवी कास्डेकर ने भी संबोधित कर पार्टी और संगठन की कार्यप्रणाली से अवगत कराया।
इस दौरान प्रदेश कार्यसमिति सदस्य ज्ञानेश्वर पाटिल, विजय गुप्ता, पूर्व विधायक मंजू दादू, अनिलभाऊ भोसले, राजेश चौहान, मनोज माने, रतिलाल चिलात्रे, सुजयसिंह चौहान, गजेन्द्र पाटिल, दिनेश चौधरी, विनोद पाटिल सहित अन्य मौजूद रहे।
भाजयुमो प्रदेशाध्यक्ष का जगह जगह हुआ स्वागत
भाजयुमो प्रदेशाध्यक्ष वैभव पंवार खंडवा से शेखपुरा, दाहिन्दा, देड़तलाई, खकनार, डोईफोड़िया, सिरपुर से होते हुए बुरहानपुर आए। रास्ते में जगह जगह भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। बुरहानपुर पहुंचकर उन्होंने भाजपा कार्यालय में अटल स्मृति स्थल में श्रद्धासुमन अर्पित किए। जिलाध्यक्ष मनोज लधवे ने उनका स्वागत किया। यहां से वे पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद स्व.नंदु भैया के घर श्रद्धासुमन अर्पित करने पहुंचे।
…..

Related posts

स्वच्छता सर्वेक्षण के पश्चात फिर शहर में लग रहे हैं कचरे के ढेर नगर निगम के अधिकारियों का इस ओर कोई ध्यान नहीं

Public Look 24 Team

अमर यादव लोकतंत्र प्रहरी संघ के जिला संयोजक नियुक्त

Public Look 24 Team

शौच के लिए गई नाबालिग लड़की से छेड़छाड़ करने वाले आरोपी को 03 वर्ष का सश्रम कारावास एवं कुल 4000 रुपये का अर्थदण्ड

Public Look 24 Team
error: Content is protected !!