33.3 C
Madhya Pradesh
Friday, Mar 21, 2025
Public Look
शैक्षणिक

योग एक प्राचीन परंपरा, जो एक पीढ़ी से दूसरी पीढ़ी को विरासत में मिली -लधवे

Spread the love
  • भाजपा कार्यालय में मना योग दिवस, पूर्व मंत्री सहित भाजपा नेता, कार्यकर्ता रहे मौजूद

बुरहानपुर। विश्व योग दिवस पर सोमवार को भारतीय जनता पार्टी कार्यालय परिसर में भी कार्यक्रम आयोजित किया गया। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस अटल स्मृति स्थल पर मनाया गया। जिसमें भाजपा जिला अध्यक्ष मनोज लधवे, पूर्व मंत्री अर्चना चिटनिस सहित भाजपा नेता, पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। इस अवसर पर योग क्यों आवश्यक है और अपने जीवन में क्या बदलाव लाता है पर प्रकाश डाला गया तथा सभी से जीवन में योग अपनाने की अपील की गई।
भाजपा जिलाध्यक्ष मनोज लधवे ने कहा कि योग एक प्राचीन परंपरा है जो एक पीढ़ी से दूसरी पीढ़ी को विरासत में मिली है। यह हमारे शरीर के निर्माण से शुरू होता है और हमारे मन को भौतिकता से परे लेकर जाता है। यह एक दिव्य कलाकृति है जो अभ्यास करने वाले इंसान के संपूर्ण शरीर को स्वस्थ और सेहतमंद बनाने में मदद करता है। यह शारीरिक फिटनेस, शारीरिक स्वास्थ्य, पोषण, मानसिक क्षमता, कलात्मक क्षमता को बेहतर बनाने में भी मदद करता है। उन्होंने कहा कि आज के समय में लोगों की लाइफ स्टाइल ऐसी है कि उन्हें अपने लिए समय निकालना मुश्किल होता है। इसलिए जरूरी है कि वह अपने शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर रखें। ताकि किसी भी तरह की स्वास्थ्य समस्या से दूर रहें। हम सभी को अपने काम और लाइफ में संतुलन बनाने में बहुत मुश्किलों का सामना करना पड़ता है। इसलिए योग हमारी जिंदगी का जरूरी हिस्सा होना ही चाहिए। विभिन्न आसन और प्राणायाम तकनीकों का अभ्यास करने से शरीर फिट रहता है और शरीर को सभी अंग अच्छी तरह से काम करते हैं। शरीर को वजन मेंटेन रखने में मदद मिलती है।
भाजपा ने मंडल स्तर तक मनाया योग दिवस
विश्व योग दिवस पर भाजपा द्वारा सभी 10 मंडलों पर योग दिवस का आयोजन किया गया। जिला प्रभारी प्रगति सिरपुरकर व किरण रायकवार ने जानकारी देते हुए बताया कि लोकमान्य तिलक मंडल में श्री गणेश उमा विद्यालय में युवा नेता हर्षवर्धनसिंह चौहान, अनिल भाऊ भोसले, गुजराती समाज मार्केट में ज्ञानेश्वर पाटिल, अतुल पटेल, दिलीप श्रॉफ व मनोज तारवाला के आतिथ्य में योग दिवस मनाया गया। सरदार पटेल मंडल द्वारा वल्लभ भवन इतवारा में माधुरी पटेल, दुर्गा मैदान सिंधीपुरा में मुकेश शाह के आतिथ्य में सम्पन्न हुआ। डॉ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी मंडल द्वारा भाजपा कार्यालय में पूर्व मंत्री अर्चना चिटनिस, भाजपा जिलाध्यक्ष मनोज लधवे, राजस्थानी भवन में रामदास शिवहरे, रमेश पाटीदार व किशोर पाटिल के आतिथ्य में हुआ। शाहपुर मंडल में अनिल महाजन और मोहिते संजय पंडित के आतिथ्य में योग दिवस मनाया। इसी प्रकार बहादरपुर मंडल द्वारा किशोर महाजन और अनिल महाजन के मार्गदर्शन में योग दिवस संपन्न हुआ। दर्यापुर मंडल में मधुकर भारते और ताराचंद महाजन, नेपा मंडल में अमरसिंह यादव, विजय यादव तथा राजेश चौहान के मुख्य आतिथ्य में योग दिवस मनाया गया। नावरा मंडल में किसन धांडे, दौलत कोल्हे, श्रवण सराठे, वीरेंदर मिश्रा, शिवचरण धानु, खकनार मंडल में विजय गुप्ता, प्रदीप जाधव, मंजू दादू, सुमित्रादेवी कास्डेकर, प्रभु माली के मुख्य आतिथ्य में संपन्न हुआ। धुलकोट मंडल में सरदारसिंह, सुभाष जाधव के आतिथ्य में योग दिवस मनाया गया।

Related posts

बुरहानपुर जिले में अवैध वसूली के आरोप में कांग्रेस नेता गिरफ्तार,बायो डीजल पंप संचालक से बीस लाख रुपये मांगने का आरोप

Public Look 24 Team

मातृभाषा द्वारा किन्नर समूह को कोरोना सुरक्षा कवच वितरित

Public Look 24 Team

जम्मू कश्मीर में हुई घटना के विरोध में विश्व हिंदू परिषद ने दिया ज्ञापन

Public Look 24 Team