37.4 C
Madhya Pradesh
Sunday, Apr 27, 2025
Public Look
शैक्षणिक

राज्यसभा सांसद सुमेर सिंह सोलंकी ने स्वर्गीय श्री नंद कुमार सिंह चौहान एवं नत्थू पुनाजी को दी श्रद्धांजलि

Spread the love

बुरहानपुर। राज्यसभा सदस्य डॉ सुमेरसिंह सोलंकी शनिवार को बुरहानपुर पहुंचे। यहां पर भाजपा कार्यालय पहुंचे और यहां पर पार्टी नेता व कार्यकर्ताओं से भेंट की। भाजपा कार्यालय में उन्होंने अटल स्मृति उद्यान का निरीक्षण किया। उद्यान की प्रगति जानी और जानकारी ली। यहां से वे सीधे शाहपुर पहुंचे और दिवंगत भाजपा नेता स्व. नन्दकुमार सिंह चौहान को श्रद्धांजलि अर्पित की। उनके परिजनों से मिले और शोक संवेदना व्यक्त की। राज्यसभा सदस्य सुमेरसिंह सोलंकी ने कहा कि नंदू भैया निमाड़ के सच्चे जननायक थे। उनके निधन से निमाड़ व प्रदेश को अपूरणीय क्षति हुई है। अंचल के वे बिरले नेता थे। नन्दू भैया को श्रद्धांजलि देने के बाद राजसभा सदस्य सोलंकी ग्राम बोहरड़ा में पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष ज्ञानेश्वर पाटिल के निवास पर पहुंचे। यहां पर उनके पिता स्व. नत्थू पुनाजी को श्रद्धा सुमन अर्पित किए। ज्ञानेश्वर पाटिल व परिजनों से शोक संवेदना व्यक्त की।

Related posts

जरूरतमंदों को वितरित की सामग्री,शहर के विभिन्न क्षेत्र में पहुंचे रोटरी क्लब के सदस्य

Public Look 24 Team

नाबालिग से छेड़छाड़ करने वाले आरोपी को 2 वर्ष का सश्रम कारावास एवं 4000/- रुपये का अर्थदण्ड

Public Look 24 Team

आचार्य दक्षता वर्ग में 40 आचार्यों को किया प्रशिक्षित

Public Look 24 Team