बुरहानपुर। भाजपा के युवा नेता मोहन राठौर को बुरहानपुर जनपद में विधायक प्रतिनिधि और सुभाष चौहान को वन विभाग में विधायक प्रतिनिधि नियुक्त किया गया। इस नियुक्ति पर खकनार में नेपानगर विधायक सुमित्रा कास्डेकर ने दोनों युवा नेताओं का पुष्पमाला से सम्मान किया। दोनों कार्यकर्ता पिछले कई वर्षों से पार्टी में सक्रियता से कार्य कर रहे हैं। विधायक कास्डेकर ने कहा दोनों कार्यकर्ताओं ने नेपानगर विधानसभा उपचुनाव में मेरे साथ कंधे से कंधा मिलाकर कार्य किया। मतदाताओं तक पहुँचें। चुनाव में भाजपा ने ऐतिहासिक विजयी पाई।