खंडवा विश्व ब्राह्मण महासभा राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती डॉ अनीता मिश्रा द्वारा खंडवा किशोर नगर निवासी श्रीमती वैशाली योगेश गीते को विश्व ब्राह्मण महासभा प्रदेश महासचिव नियुक्त किया गया हैं। श्रीमती गीते की यह नियुक्ति राष्ट्रीय चयन समिति अध्यक्ष पंडित शरद द्विवेदी द्वारा की गई है। श्रीमती गीते की इस नियुक्ति पर नगर के ब्राह्मण समाज में हर्ष की लहर व्याप्त है।