37.4 C
Madhya Pradesh
Sunday, Apr 27, 2025
Public Look
शैक्षणिक

सैनिकों का जीवन देश के लिए प्रेरणादायी -लधवे भाजपा जिला कार्यालय पर पूर्व सैनिकों की परिचय बैठक आयोजित

Spread the love
बुरहानपुर। आज देश की सेना का पराक्रम पूरी दुनिया देख रही है। भारत के वीर सैनिकों ने हर बार दुश्मन देश के सैनिकों का डटकर मुकाबला किया है और उन्हें उनके ही भाषा में जवाब देने का कार्य किया है। सिर पर कफन बांध कर देश की रक्षा करने वाले सैनिकों का जीवन देश के लिए सदैव प्रेरणादायी है। सम्पूर्ण देश एवं विशेष रूप से युवाओं को उनके जीवन से प्रेरणा लेना चाहिए। सैनिक कभी पूर्व नही होता। अपना सेवा काल समाप्त होने के पश्चात भी वह देश की सेवा में तत्पर रहता है।
उक्त उदगार भाजपा कार्यालय पर आयोजित पूर्व सैनिकों की परिचय बैठक में भाजपा जिलाध्यक्ष मनोज लधवे ने व्यक्त किये। उन्होंने कहा आपके सेवा काल के अनुभव रोंगटे खड़े कर देने वाले हैं। एक सैनिक मात्र अपनी कद काठी से नही बल्कि अपने हौसले से पहचाना जाता हैं। आपके परिवार भी सम्मान के पात्र हैं, जिनके सहयोग से आपको देश सेवा का अवसर प्राप्त हुआ।
श्री लधवे ने कहा कि आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की कुशल कूटनीति और सैनिकों के प्रति अटूट विश्वास के कारण चीन जैसे देश को भी भारत जवाब देना जान गया है। पिछले वर्षों में भारत ने पाकिस्तान के ऊपर सर्जिकल स्ट्राइक और एयर स्ट्राइक करके उसे सबक सिखाने का काम किया है जो भारतीय सेना के अदम्य साहस और पराक्रम को दर्शाता है।
भाजपा प्रवक्ता एवं पूर्व मंत्री अर्चना चिटनीस ने कहा कि जिस प्रकार देश के वीर सैनिकों की शहादत और बलिदान की वजह से देश आज अनेक विरोधी ताकतों से सुरक्षित है। ऐसे में हमें अपने देश की सेना पर गर्व है। चाहे कारगिल युद्घ हो, सर्जिकल स्ट्राइक या सीमा पार से हो रहे लगातार आतंकी हमले हर मौके पर भारत के जांबाज सैनिकों ने देश की सुरक्षा और इसकी अस्मिता के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने का काम किया है और उनके इस त्याग और समर्पण के लिए देशवासी हमेशा ऋणी रहेंगे। पूर्व महापौर अनिल भोंसले ने भी अपने विचार व्यक्त किये। बैठक के दौरान उपस्थित सभी पूर्व सैनिकों ने अपने सेवा काल के अनुभव साझा किए। बैठक को पूर्व निगमाध्यक्ष मनोज तारवाला ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर पूर्व सैनिक बंधुओ का दुपट्टा पहना कर स्वागत किया गया। बैठक के पश्चात अटल स्मृति स्थल पर पुष्पांजलि अर्पित कर रुद्राक्ष का पौधारोपण भी किया गया। बैठक का संचालन जिला उपाध्यक्ष विपुल कानगो एवम आभार प्रदर्शन जिला उपाध्यक्ष वीरेन्द्र तिवारी ने किया।

Related posts

स्वच्छता पखवाड़ा अन्तर्गत विद्यार्थियों ने एक सांकेतिक श्रृंखला बनाकर स्वच्छ भारत अभियान का दिया महत्वपूर्ण संदेश

Public Look 24 Team

आत्म निर्भर भारत बनाने मध्यप्रदेश की जनता साथ – मुख्यमंत्री चौहान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया स्वामित्व योजना हितग्राहियों से सीधा किया संवाद

Public Look 24 Team

पार्टी कार्यकर्ता आने वाले लोकसभा उपचुनाव के लिए मजबूती से तैयार रहें -गांधी

Public Look 24 Team