शाहपुर। बुधवार रात्रि की दरमियान रात 11 बजे के करीब महाराष्ट्र मुक्ताई नगर रोड ढाबा पिपरी फाटे के पास ओवर टेक करने के चक्कर मे पिक उप वाहन आगे चल रहे हार्वेस्टिंग थ्रेशर मशीन में जा घुसा टक्कर इतनी जोरदार थी कि पिक आप वाहन के परछे उड़ गए वाहन में सवार 4 लोगो मे से 2 लोगो ने मौके पर ही दम तोड़ दिया 2 लोगो को घायल अवस्था मे बुरहानपुर के ऑल इज वेल अस्पताल में भर्ती कर इलाज चल रहा है मुक्ताई नगर पुलिस ने थ्रेशर मशीन चालक को गिरफ्तार कर मामले की विवेचना कर रही है सड़क दुर्घटना में मरने वालों में खुशाल प्रकाश भाने दूसरा राजू ऊर्फ गोलू वसंता महाजन है तथा घायलों में मयूर सोपान राखोंडे दूसरा बाडू सोनावणे है शाहपुर में दो लोगो की वाहन दुर्घटना कि खबर लगते ही परिवार में हृदयकारक दुख की कील करिया निकल पड़ी शाहपुर नगर में सन्नाटा छा गया।