25.5 C
Madhya Pradesh
Saturday, Sep 21, 2024
Public Look
Image default
शैक्षणिक

अरुण यादव झूठ बोलकर बुरहानपुर की शांति में खलल पैदा कर रहे -मनोज लधवे- बुरहानपुर की संवेदनशील जनता से माफ़ी मांगे यादव

बुरहानपुर। कांग्रेस नेता झूठ बोलने और समाज में भ्रम फैलाने के कारण अपनी विश्वनीयता खो रहे है यही कारण है की जनता इन्हें नकार चुकी है। कांग्रेस नेता अरुण यादव भी कांग्रेस के इस झूठ बोलने वाली परम्परा को आगे बढ़ाने वाले नेता है इसलिए जनता उनको भी नकार चुकी है। बुरहानपुर में ईद और परशुराम जयंती से ठीक एक दिन पहले मालीवाडा स्थित मंदिर में भगवान हनुमान की मूर्ति खण्डित हुई। घटना में झूठ बोलकर अरुण यादव संवेदनशील घटना का राजनीतिकरण कर बुरहानपुर का माहौल खराब करना चाहते है। इस घटना में प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए दोषियों को पकड़ा है।
यह बात मीडिया से चर्चा के दौरान भाजपा जिला अध्यक्ष श्री मनोज लधवे ने कही। श्री लधवे ने कहा कांग्रेस एवं उनके नेता अंग्रेजों द्वारा दी गई फूट डालो और शासन करो की नीति पर काम करते रहे हैं। देश की आजादी के बाद से अब तक इन्होंने अंग्रेजों के इसी जुमले को अपनाया हुआ है। कांग्रेस के नेता यही जुमला अब भी अपना रहे हैं, लेकिन वे ये नहीं जानते हैं कि अब प्रदेश की जनता समझदार है, प्रदेश के लोग जानते हैं कि कांग्रेस की क्या सोच है, क्या मानसिकता है? कांग्रेस नेता अरुण यादव के झूठे और अनर्गल आरोपों से बुरहानपुर की जनता में आक्रोश पनप रहा है। अरुण यादव बुरहानपुर की संवेदनशील जनता से माफ़ी मांगे।
श्री लधवे ने कहा-कांग्रेस ऐसे मामलों में अपनी प्रतिक्रिया देकर राजनीतिक लाभ उठाना चाहती है। बुरहानपुर में प्रहलाद पटेल नाम का कोई भाजपा नेता नहीं है, लेकिन अरूण यादव प्रेस के सामने झूठ बोल रहे हैं कि इसमें भाजपा नेता शामिल हैं। जबकि पकड़े गए आरोपी के परिजन ने खुद स्वीकारा है कि आरोपी सतीश चौहान मानसिक रूप से ठीक नहीं है। पुलिस ने उसे महज दो घंटे में गिरफ्तार कर जेल भी भेज दिया।
षडयंत्र रचने वाली कांग्रेस की हकीकत जनता जान चुकी
श्री लधवे ने कहा षडयंत्र रचने वाली कांग्रेस की हकीकत जनता जान चुकी है। जनता को समझ आ गया है कि देश में आतंकवाद, अराजकता और अलगाववाद को किसका समर्थन है। अब कांग्रेस को समझना चाहिए कि उसका अस्तित्व पूरी तरह इस देश से समाप्त हो चुका है। बंटवारे की, आतंकवाद की और अलगाववाद की राजनीति अब ज्यादा नहीं चलने वाली नहीं है।
पुलिस अधीक्षक ने किया ट्वीट
बुरहानपुर एसपी राहुल लोढ़ा ने ट्वीट करते हुए कहा कि सोशल मीडिया पर मैसेज फ़ैल रहा है , जिसमें कि दिनांक 02.05.2022 को मालीवाड़ा हनुमान मंदिर में हुई घटना का आरोपी सतीश चौहान किसी पार्टी विशेष का सदस्य या मंत्री का रिश्तेदार बताया जा रहा है, जो कि असत्य है। आरोपी या आरोपी का कोई भी रिश्तेदार किसी भी पार्टी का निर्वाचित जनप्रतिनिधि नहीं है।
खरगोन में धक्का देकर भगाए गए कांग्रेसी
भाजपा जिलाध्यक्ष मनोज लधवे ने कहा कि गुरूवार को कांग्रेस नेता सज्जन सिंह वर्मा, विजयलक्ष्मी साधौ सहित अन्य नेता पीडितों से मिलने के बहाने अपनी राजनीति चमकाने गए थे, लेकिन वहां उनकी राजनीतिक रोटी नहीं सिक पाई। लोगों ने विरोध दर्ज कराकर धक्का देकर उन्हें वहां से निकाल दिया। अगर भाजपा नेता और पार्टी कहीं गलत होती तो कांग्रेस पार्टी के नेताओं के साथ वहां की जनता इस तरह का कोई व्यवहार नहीं करती।
संघ स्वयंसेवकों पर हमला, कांग्रेस खामोश
भाजपा जिला अध्यक्ष श्री लधवे ने कहा बीते दिनों तिलक चौराहा स्थित संघ कार्यालय के पास ही स्वयंसेवकों पर एक वर्ग विशेष के लोगों द्वारा हमला किया गया। शहर को साम्प्रदायिक दंगों में झोंकने की पूरी तैयारी थी। समय रहते इनके मंसूबों को भापकर शहर हित में कार्रवाई की गई। तब शहर के कांग्रेसियों को कुछ नजर नहीं आया। यहीं नहीं जैनाबाद से राजघाट होते हुए आ रही सगाई की बारात पर एक वर्ग विशेष के लोगों द्वारा जमकर पथराव किया गया। पूरे शहर में भगदड़ मच गई। तब भी कांग्रेस को सौहार्द नज़र आया। कांग्रेस सिर्फ भाजपा नेताओं को टारगेट कर बदनाम करने की कोशिश कर रही है। जिलाध्यक्ष श्री लधवे ने सख्त लहजे में कहा कांग्रेस अंग्रेजों की फूट डालो वाली नीति पर शहर का माहौल ख़राब करने का प्रयास कर रही है। लेकिन भाजपा शहर की शांति और सौहार्द को भंग नहीं होने देंगी।

निलेश जूनागढ़े
(भाजपा जिला मीडिया प्रभारी)

Related posts

जान से मारने की नियत से चाकू मारने वाले आरोपी को न्यायालय ने दी 10 वर्ष की सजा

Public Look 24 Team

बुरहानपुर जिले में फैली चारों तरफ गंदगी को लेकर निगम कमिश्नर को दिए भाऊ फांऊडेशन ने गुलाब के फूल

Public Look 24 Team

पुलिस द्वारा नवीन आपराधिक कानून के संबंध में विभिन्न स्कूल/कॉलेज में किया गया जागरूकता सेमिनार

Public Look 24 Team
error: Content is protected !!