25.5 C
Madhya Pradesh
Saturday, Sep 21, 2024
Public Look
शैक्षणिक

कांग्रेस ने गड्ढों में खूब हिचकोले खिलाये, भाजपा आई तो लोगों ने देखी चमचमाती सड़कें- पाटिल

भाजपा प्रत्याशी पाटिल ने नेपानगर के दरियापुर, खकनार, नावरा, नेपानगर मण्डल के गांवों में किया जनसम्पर्क, जनता का मिल रहा भरपूर समर्थन
बुरहानपुर। खण्डवा लोकसभा उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी ज्ञानेश्वर पाटिल का जनसम्पर्क निरन्तर जारी है। बुधवार को बुरहानपुर जिले की नेपानगर विधानसभा में पाटिल ने जनसम्पर्क किया। इसमें दरियापुर, खकनार, नावरा, नेपानगर मण्डल के गांवों में जनसम्पर्क किया। जनसम्पर्क के दौरान पाटिल ने बुजुर्गों के चरण स्पर्श किये। बुजुर्गों ने सिर पर हाथ रखकर आशीर्वाद दिया। युवा जनसम्पर्क में साथ चले। युवाओं ने पाटिल के साथ सेल्फी ली। पाटिल ने जनता से भाजपा के पक्ष में अधिक से अधिक मतदान कर ऐतिहासिक जीत दिलाने का आग्रह किया।
जनसम्पर्क की शुरुआत दरियापुर मण्डल से हुई। दरियापुर के बाद सिरपुर, दोईफोड़िया, खकनार, मांजरोद में जनता से संपर्क किया। ग्राम मांजरोद में ग्राम केंद्र सम्मेलन हुआ। इसमें सैकड़ों लोग शामिल हुए। सभा को सम्बोधित करते हुए ज्ञानेश्वर पाटिल ने कहा कांग्रेस का कार्यकाल सभी ने देखा है। ना घर रोशन थे और ना सड़के थी। घरों को अंधकार में रखा और गड्ढों भरी सड़कों पर कांग्रेस ने खूब हिचकोले खिलाये। 2003 में आई भाजपा की सरकार। फिर लोगों ने देखा कि सड़कें क्या होती है। आज चमचमाती सड़कों पर वाहन दौड़ते है तो सुखद अनुभव होता है। मुख्यमंत्री शिवराज ने प्रदेश को ऐसी गति दी कि फिर मप्र ने पीछे मुड़कर नहीं देखा। कोरोना काल मे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सराहनीय कार्य किया। 100 करोड़ वैक्सीन का लक्ष्य पूरा होने वाला है।
सभा को कैबिनेट मंत्री तुलसीराम सिलावट,पूर्व विधायक रामदास शिवहरे, नेपानगर विधायक सुमित्रा कासडेकर, पूर्व विधायक मंजू दादू सहित अन्य पदाधिकारियो ने सम्बोधित किया। सभा में कार्यक्रम में प्रदीप जाधव, रतिलाल चिलात्रे, जनपद अध्यक्ष निर्मला जावड़कर पूर्व मण्डल अध्यक्ष संजय सहगल, पिंटू जाधव, मण्डल अध्यक्ष नीलेश सातारकर सहित अन्य पदाधिकारी, वरिष्ठ और युवा कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Related posts

Chandrayaan 3 के लैंडर पर ‘सोने की चादर’ देखी है, उसके पीछे की साइंस आखिर क्या है? पढियें पूरा आर्टिकल

Public Look 24 Team

घोंघड़ा नदी की सफाई एवं पौधरोपण कर स्वच्छता का संदेश दिया।

Public Look 24 Team

क्या इच्छापुर की खुशी शीतलहर में ठंडी पड़ गई

Public Look 24 Team
error: Content is protected !!