शैक्षणिककुशाभाउ ठाकरे के जन्म शताब्दी पर भाजपा हर बूथ को डिजिटल, सक्षम और सशक्त बनाएगी -मनोज लधवे 20 से 30 जनवरी तक प्रदेशभर के 65 हजार बूथों पर चलेगा अभियान by Public Look 24 TeamJanuary 19, 2022January 19, 20220329 बुरहानपुर। भारतीय जनता पार्टी द्वारा श्रध्देय स्व. श्री कुशाभाउ ठाकरे जन्म शताब्दी वर्ष जन्माष्टमी 2021 से जन्माष्टमी 2022 तक संगठन पर्व के रूप में मनाने का निर्णय लिया गया है। भाजपा के विस्तार और सशक्तिकरण के लिए कुशाभाउ ठाकरे ने अपना अमूल्य योगदान दिया है। इसलिए भाजपा उनके जन्म शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में मनाए जा रहे संगठन पर्व के तहत बूथ विस्तारक योजना प्रारंभ की है। इस बूथ विस्तारक योजना के तहत पार्टी के वरिष्ठ नेता, मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान, प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा, विधायक, जनप्रतिनिधि सहित 20 हजार कार्यकर्ता आगामी 20 से 30 जनवरी तक मप्र में 65 हजार बूथों पर जाकर बूथ को डिजिटल व सक्षम बनाने के लिए कार्य करेंगे।यह बात भाजपा जिलाध्यक्ष मनोज लधवे ने बुधवार को ‘अटल कुंज’ भाजपा कार्यालय में आयोजित पत्रकार वार्ता में कही। उन्होंने कहा कि इस योजना के तहत 20 हजार कार्यकर्ता 10 दिन, 10 घंटे प्रतिदिन यानी कुल 10 दिन में 20 लाख घंटे का समर्पण करते हुए प्रदेश के 65 हजार बूथों पर जाने वाले हैं। यह पार्टी का अब तक का सबसे बड़ा अभियान है।संगठन के डिजिटलाइजेशन के लिए संगठन एप्प लांचभाजपा जिलाध्यक्ष मनोज लधवे ने कहा कि संगठन के डिजिटलाइजेशन के लिए संगठन नाम से एप्प लांच किया गया है। टेक्नालॉजी और डिजिटलाइजेशन के इस युग में हम और भी बेहतर संगठन कार्य कर सकें इसके लिए बूथों को डिजिटल करने के काम में जुटेंगे। संगठन एप्प के माध्यम से 65 हजार बूथों की जानकारी का संकलन होगा। जिसमें बूथ समिति, पन्ना समिति की जानकारियों को डिजिटलाइज किया जाएगा। बूथ विस्तारक कार्यकर्ताओं से आत्मीय संवाद करते हुए विभिन्न संगठनात्मक विषयों पर संवाद करेंगे। कार्यकर्ता केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का काम करेंगे। सभी बूथ संगठन को मजबूत बनाने और पार्टी के विचारों को बूथ बूथ तक पहुंचाने का संकल्प लेंगे। भाजपा जिलाध्यक्ष श्री लधवे ने कहा-हमारे सभी कार्यकर्ताओं ने संगठन पर्व के तहत बूथ को सक्षम बनाकर श्रद्धेय ठाकरे जी को श्रद्धांजलि देने का जो संकल्प लिया है उसमें हम संगठन के विस्तार और सशक्तिकरण में निश्चित तौर सफल होंगे। बूथ विस्तारक योजना भाजपा को सर्वव्यापी, सर्वस्पर्शी बनाने क लिए मील का पत्थर साबित होगी।इस दौरान बूथ विस्तारक योजना के जिला प्रभारी योगेश्वर पाटिल, जिला महामंत्री लक्ष्मण महाजन, मुकेश शाह, जिला मीडिया प्रभारी निलेश जूनागढ़े आदि मौजू रहे।जिले के 226 बूथ विस्तारक करेंगे 650 बूथों को डिजिटलाइजभाजपा जिलाध्यक्ष श्री लधवे ने कहा कि बूथ विस्तारक योजना के तहत जिले के 226 बूथ विस्तारक 113 शक्ति केन्द्रों पर पहुंचकर 650 बूथों को बूथ समिति, पन्ना समिति की जानकारियों को आईटी के कार्यकर्ता डिजिटलाइज करेंगे। बुरहानपुर विधानसभा में 71 और नेपानगर विधानसभा में 42 शक्ति केंद्र बनाये गए है।