25.5 C
Madhya Pradesh
Saturday, Sep 21, 2024
Public Look
शैक्षणिक

पार्टी कार्यकर्ता आने वाले लोकसभा उपचुनाव के लिए मजबूती से तैयार रहें -गांधी

  • भाजपा के जिला प्रभारी इकबाल सिंह गांधी ने किया बुरहानपुर का दौरा,

धुलकोट में ली कार्यकर्ताओं की बैठक
बुरहानपुर। आगामी लोकसभा उपचुनाव के लिए प्रत्येक पार्टी कार्यकर्ता, पदाधिकारी पूरी तरह तैयार रहें। जिस तरह पूर्व में प्रत्येक कार्यकर्ता ने तन, मन, धन से पार्टी की सेवा कर उसे विजय दिलाई उसी तरह आने वाला लोकसभा का उप चुनाव भी हमें दमदारी से जीतना है। पार्टी में किसी भी प्रकार का मतभेद, मनभेद नहीं है, यह हमारी सबसे बड़ी उपलब्धि है। संगठन जिस व्यक्ति को भी टिकट देता है हम उसे जीत दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। यही हमारे संगठन की पहचान बन गई है।
यह बात भाजपा के जिला प्रभारी बनाए गए इकबाल सिंह गांधी ने शुक्रवार को ग्राम धुलकोट में आयोजित भारतीय जनता पार्टी की कार्यकर्ता बैठक में कही। उन्होंने कहा कि नंदु भैया के चले जाने के बाद यह सीट खाली हुई है। हमें उनके सपने भी पूरे करना है और संगठन को भी मजबूत बनाकर रखना है। भाजपा जिलाध्यक्ष मनोज लधवे ने कहा कि उपचुनाव से पहले संगठन को मजबूत करने के लिए पार्टी की ओर से इकबाल सिंह गांधी को जिला प्रभारी बनाया गया है। उनके द्वारा प्रत्येक कार्यकर्ता से चर्चा कर आगामी लोकसभा उपचुनाव की रणनीति तैयार की गई।
अटलजी की समाधि पर अर्पित की पुष्पांजलि, पार्टी कार्यालय भी गए
जिला प्रभारी इकबाल सिंह गांधी ने शाम करीब छह बजे संजय नगर स्थित भारतीय जनता पार्टी के कार्यालय में पार्टी कार्यकर्ताओं से चर्चा की। इससे पहले उन्होंने अटलजी की समाधि पर पुष्पांजलि अर्पित की। इस दौरान पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष ज्ञानेश्वर पाटिल, मंडल अध्यक्ष विक्रम चंदेल, अमित परमेकर, सौरभ पाटिल, प्रगति सिरपुरकर, पूजा नागड़ा सहित अन्य भाजपा नेता, पदाधिकारी, सदस्य मौजूद थे।

Related posts

बुरहानपुर जिले में आज फिर 28 लोगों कोरोना पाजिटिव की रिपोर्ट हुई प्राप्त, जानिएं जिले में किन क्षेत्रों में मिले कोरोना पाजिटिव?

Public Look 24 Team

शासकीय अधिवक्ता बामने को जबलपुर उच्च न्यायालय से मिला स्टे आर्डर….

Public Look 24 Team

शून्य बजट पर प्राकृतिक खेती को लेकर पीएम करेंगे किसानों का मार्गदर्शन 14 दिसंबर से गुजरात के आणंद में जैविक खेती पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित, 16 को पीएम संबोधित करेंगेबुरहानपुर में 15 स्थानों पर प्रोजेक्टर के माध्यम से लाइव प्रसारण की होगी व्यवस्था

Public Look 24 Team
error: Content is protected !!