25.5 C
Madhya Pradesh
Saturday, Sep 21, 2024
Public Look
शैक्षणिक

स्वतंत्रता दिवस पर तिरंगा फहराकर लिया हरियाली संरक्षण का संकल्प

बुरहानपुर। रविवार को 75वें स्वतंत्रता दिवस पर मदर्स लेप इंटरनेशनल स्कूल में कार्यक्रम हुए। सबसे पहले ध्वजा रोहण कर तिरंगा को सलामी दी गई। इसके बाद राष्ट्रगान हुआ। इस दौरान स्कूल परिसर में पौधारोपण कर इनकी सुरक्षा और संरक्षण का संकल्प लिया। कार्यक्रम में रोटरी क्लब अध्यक्ष रो संदीप साकलकर, रोटरी क्लब सचिव रो ललित जैन व मदर्स लेप स्कूल के संस्थापक अध्यक्ष महेश सूर्यकांत सिंह चौहान, संस्था की सहसंस्थापिका गरिमा महेश सिंह चौहान, संस्था प्राचार्य रूपम सिंह रघुवंशी व रोटरी सदस्य रो दीपक सलूजा, रो राजेंद्र कुमार सलूजा, रो प्रवीण चापोरकर, रो मंसुर सेवक, रो रिजवान अब्बास, रो प्रफुल मुंशी, रो प्रियल जैन, रो संतोष महाजन, रो मनोहरसिंह किरार, रो संतोष ठाकुर, रो शुभम बरडिया, रो गेंदालाल प्रजापति, रो किशोर देशमुख, रो हुजेफा नलवाला, रो अशोक अग्रवाल, रो शरद पटेल, रो रमेशचंद्र शर्मा और रो जगदीश गुप्ता उपस्थित थे। कार्यक्रम का शुभारंभ माँ सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पणएवं दीप प्रज्वलित कर किया गया। इसके पश्चात मुख्य अतिथि द्वारा ध्वजारोहण किया गया। कार्यक्रम में प्राचार्य, मुख्य अतिथि रो संदीप साकलकर व संस्था अध्यक्ष महेश सिंह चौहान ने संबोधित किया। आभार रो ललित जैन ने व्यक्त किया।

Related posts

अवयस्क बालिका के साथ छेडखानी करने वाले आरोपी को न्यायालय ने सुनाई 2 वर्ष के कठोर कारावास की सजा

Public Look 24 Team

अव्यस्क बालिका को बेचने हेतु व्यपहरण करने वाली महिलाओं को हुआ 05-05 वर्ष का सश्रम कारावास।

Public Look 24 Team

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर रोटरी क्लब अपना द्वारा महिला रोग निवारण निशुल्क शिविर

Public Look 24 Team
error: Content is protected !!