बुरहानपुर – कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी सुश्री भव्या मित्तल के निर्देशानुसार शासकीय सुभाष उत्कृष्ट विद्यालय बुरहानपुर में आज 27 अक्टूबर, 2023 को ’’यूथ वोटर फेस्टिवल’’ का आयोजन किया जा रहा है। यह फेस्टिवल प्रातः 9 बजे से शाम 5 बजे तक संचालित रहेगा। कार्यक्रम में खो-खो, व्हालीबॉल, वॉल पेटिंग, निबंध लेखन, वाद-विवाद, स्लोगन, पोस्टर मेकिंग, रंगोली, कब्बडी, शतरंज इत्यादि प्रतियोगितायें आयोजित रहेगी।
विदित है कि विधानसभा आम निर्वाचन-2023 के अंतर्गत विधानसभा क्षेत्र नेपानगर-179 एवं विधानसभा क्षेत्र बुरहानपुर-180 में 17 नवम्बर, 2023 को मतदान संपन्न होना है। जिला प्रशासन द्वारा मतदाता जागरूकता अभियान (स्वीप) के तहत विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे हैं तथा अधिक से अधिक मतदाताओं को मतदान के प्रति जागरूक करने का कार्य सतत् रूप से जारी है।
