27.3 C
Madhya Pradesh
Saturday, Sep 21, 2024
Public Look
Image default
जयंती/ पुण्यतिथि बुरहानपुर जिला मध्यप्रदेश संगठन/ समिति/ संघ

विश्वकर्मा जयंती : बुरहानपुर जिले में भारतीय मजदूर संघ ने मनाया राष्ट्रीय श्रमिक दिवस

बुरहानपुर- भारतीय मजदूर संघ के तत्वाधान में भगवान विश्वकर्मा जयंती के पावन पर्व पर कार्यक्रम समर्थ सभागार लक्ष्मी नगर में आयोजित किया गया|

भारतीय मजदूर संघ के जिला मंत्री सतीश महाजन ने बताया कि भगवान विश्वकर्मा का पूजन कर उल्लास के साथ राष्ट्रीय श्रमिक दिवस मनाया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि अखिल भारतीय कर्मचारी महासंघ के राष्ट्रीय महामंत्री विष्णु वर्मा रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष अंकित वैद्य ने की।

कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान विश्वकर्मा के चित्र पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्जवलित कर किया। ततपश्चात भारतीय मजदूर संघ के जिला उपाध्यक्ष संजय सगरे ने संघ का गीत सुनाया।

मुख्य वक्ता के रूप में बोलते हुए विष्णु वर्मा ने भारतीय मजदूर संघ की रीति-नीति एवं राष्ट्रवादी विचारधारा के साथ मजदूरों को उनका अधिकार दिलाने में भारतीय मजदूर की भूमिका की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि महापुरुषों की जयंती हमारे जीवन में नई प्रेरणा देते है। भगवान विश्वकर्मा कर्म के देवता है।

संगठन ‘पंच परिवर्तन’ की संकल्पना के साथ तैयार है।

उन्होंने कहा कि पंच परिवर्तन में समाज में समरसता का आग्रह, पर्यावरण के अनुकूल जीवन शैली, पारिवारिक मूल्यों को बढ़ावा देने हेतु कुटुंब प्रबोधन, जीवन के हर पक्ष में ‘स्व’ यानी भारतीयता का आग्रह और नागरिक कर्तव्यों की दृष्टि से समाज जागरण करने जैसे आयाम हैं।

वर्मा ने कहा, ‘‘ पंच परिवर्तन आज समाज की जरूरत है।’’

अध्यक्षता कर रहे अंकित वैद्य ने कहा कि दन्नतोपंत ठेंगड़ी द्वारा बनाया गया संगठन संख्यात्मक एव गुणात्मक रूप से विश्व का सबसे बड़ा संगठन है। बीएमएस अधिकारों के साथ साथ देश, समाज व राष्ट्र की बात करता है ।

कार्यक्रम का संचालन जिला उपाध्यक्ष सुरेश सनखरे ने किया। मध्यप्रदेश राज्य कर्मचारी संघ जिला अध्यक्ष सुरेश पवार ने समस्त अतिथियों एवं विभिन्न संगठनों के पदाधिकारियों का आभार जताया।

इस अवसर पर आनुषंगिक संगठन मध्यप्रदेश राज्य कर्मचारी संघ एवं विभिन्न संगठन से पधारे पदाधिकारी उपस्थित रहें|

Related posts

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज उज्जैन में, इंदौर में भी कार्यक्रमों में सम्मिलित होंगे, उज्जैन-इंदौर में विशेष सुरक्षा बंदोबस्त के साथ स्वागत-सत्कार की तैयारियां

Public Look 24 Team

मुकद्दस हज और रमज़ान उमरा पर जाने वाले ज़ायरीन के लिए एक दिवसीय प्रशिक्षण शिविर संपन्न

Public Look 24 Team

17 राज्यों में भ्रमण करने के बाद बुरहानपुर आ रही है एनपीएस निजीकरण यात्रा

Public Look 24 Team
error: Content is protected !!