23.7 C
Madhya Pradesh
Sunday, Sep 8, 2024
Public Look
खंडवा बुरहानपुर जिला ब्रेकिंग न्यूज़ भाजपा मतदान/ मतदाता/ मतगणना/ मध्यप्रदेश राजनीतिक समाचार लोकसभा चुनाव स्पेशल/ विशेष

खंडवा लोकसभा क्षेत्र से भाजपा के ज्ञानेश्वर पाटिल की रिकॉर्ड जीत, 2 लाख 69 हजार 971 मतों हुए विजयी

बुरहानपुर. खंडवा में भाजपा प्रत्याशी ज्ञानेश्वर पाटिल विजयी घोषित। खंडवा लोकसभा सीट पर उन्होंने कांग्रेस प्रत्याशी नरेंद्र पटेल को 2 लाख 69 हजार 971 मतों से हराया। चुनाव परिणाम घोषित होने के बाद खंडवा कलेक्टर ने ज्ञानेश्वर पाटिल को  प्रमाण पत्र दिया।

सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल ने कहा कि चुनाव जीतने के बाद पहली प्राथमिकता खंडवा संसदीय क्षेत्र का विकास रहेगा। किसानों के खेतों तक पानी पहुंचे, युवाओं को रोजगार मिले और कृषि क्षेत्र में खंडवा संसदीय क्षेत्र में नए उद्योग को आगे बढ़ाएंगे। केला उत्पादक किसानों के सवाल पर सांसद ने कहा कि भाजपा की सरकार ने केला उत्पादक किसानों को हर संभाव मदद की है। जब भी आंधी से केली को नुकसान हुआ इसका मुआवजा भी केला किसानों को बढ़ाकर दिया गया है। किसानों की मदद करने के लिए हर संभाव प्रयास करते है।

अगर बात बुरहनपुर जिले की करे तो बुरहानपुर विधानसभा से कांग्रेस को 7209 वोटों से बढ़त मिली है। कांग्रेस के नरेंद्र पटेल को एक लाख 19 हजार 736 वोट मिले। जबकि ज्ञानेश्वर पाटिल को एक लाख 12 हजार 527 वोट मिले है। जबकि नेपानगर से भाजपा को 39493 वोट मिले है। यहां पर भाजपा के ज्ञानेश्वर पाटिल को एक लाख 14 हजार 308 वोट मिले। जबकि कांग्रेस के नरेंद्र पटेल को 74815 वोट मिले है। बुरहानपुर जिले से भाजपा ने जीत दर्ज की है।

Related posts

प्राथमिक शिक्षक अभ्यर्थी अब 26 जुलाई तक कर सकेंगे शालाओं के विकल्प का चयन

Public Look 24 Team

फिल्मफेयर पुरस्कार 2024: आलिया भट्ट बनी सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री, रणबीर कपूर सर्वश्रेष्ठ अभिनेता और12वीं फेल ने जीता सर्वश्रेष्ठ फिल्म का अवार्ड

Public Look 24 Team

अवैध रूप शराब परीवहन करनेवाले आरोपी मुकेश पिता हरीसिंह को माननीय न्यायालय ने दो वर्ष का सश्रम कारावास एवं 25000 रू के अर्थदंड से दंडित किया।

Public Look 24 Team
error: Content is protected !!