शैक्षणिकमध्यप्रदेश में मुख्यमंत्री की घोषणा,पंचों सरपंचो को फिर दिये यह अधिकार by Public Look 24 TeamJanuary 17, 2022January 17, 20220801 मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सोमवार को त्रिस्तरीय पंचायतों को प्रशासकीय अधिकार देने का ऐलान किया है। इससे पूर्व सरपंच और सचिव भी राशि निकाल सकेंगे। चौहान ने सरपंचों, जनपद और जिला पंचायत प्रतिनिधियों को यह जिम्मेदारी दी है। कोरोना की तीसरी लहर की रोकथाम और काबू करने के लिए यह जिम्मेदारी दी गई है। इससे पहले राज्य सरकार ने 4 जनवरी को आदेश जारी कर सरपंच व सचिव के संयुक्त हस्ताक्षर से बैंक खातों का संचालन करने का अधिकार दिया था। जनपद और जिला पंचायत स्तर पर भी यह व्यवस्था लागू की गई। इसके दो दिन बाद ही राज्य सरकार ने पंचायत के संचालन की जिम्मेदारी प्रधान प्रशासकीय समिति से वापस ले ली थी। इसमें सरपंचों को दिए वित्तीय अधिकार भी शामिल थे। पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग ने अपने ही फैसले को निरस्त कर दिया था। अभी बीच में आपसे सभी प्रशासकीय अधिकार वापस ले लिए गये थे। आज मैं फिर आपको तीनों स्तर की पंचायतों के अधिकार लौटा रहा हूँ। आप सभी पूरी कर्तव्यनिष्ठा और लगन से विकास के कार्यों को पूरा करें :CM pic.twitter.com/ZajjRzAOS1— CMO Madhya Pradesh (@CMMadhyaPradesh) January 17, 2022