28 C
Madhya Pradesh
Saturday, Sep 21, 2024
Public Look
शैक्षणिक

रोटरी मंडल अध्यक्ष ने बुरहानपुर की अधिकारिक यात्रा के दौरान अनेक कार्यक्रमों में की शिरकत। चार हितग्राहियों को स्वरोजगार हेतु प्रदत्त की गई सिलाई मशीन

बुरहानपुर (मेहलक़ा इक़बाल अंसारी) रोटरी मंडल 3040 के मंडल अध्यक्ष रो कर्नल महेंद्र मिश्रा अपनी पत्नी रो शिल्पा मिश्रा, जोन 8 के सहायक मंडल अध्यक्ष रो विजय अग्रवाल के साथ बुरहानपुर पहुंचे। दोपहर में बुरहानपुर के एक निजी होटल में क्लब के सदस्यों के साथ मीटिंग हुई, जिसमें मंडल अध्यक्ष ने बुरहानपुर में रोटरी क्लब की संचालित गतिविधियों एवं प्रकल्पों की जानकारी ली और मार्गदर्शन दिया ।अतिथियों ने इस दौरान बुरहानपुर के अनेक ऐतिहासिक स्थलों का भ्रमण किया। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार सेवा सदन महाविद्यालय के प्रज्ञा हॉल में रोटरी क्लब, बुरहानपुर की पब्लिक मीटिंग संपन्न हुई,जिसमें चतुर्विध परीक्षण मंत्र का वचन रो अशोक अग्रवाल ने किया। क्लब अध्यक्ष संदीप साकलकर ने स्वागत भाषण के साथ भविष्य में क्लब व्दारा किये जाने वाले प्रकल्पओं की जानकारी दी गई। कार्यक्रम में नए सदस्य धीरज पवार, किशोर देशमुख, शुभम बरडिया , अंकित शाह , राहुल शाह , अनिल गुप्ता को मंडल अध्यक्ष द्वारा पिन लगाकर सदस्यता प्रदान की गई। सचिव रो ललित जैन ने अपने रोटरी सत्र 21-22 के अभी तक किये गए सेवा प्रकल्पों की जानकारी प्रस्तुत की। अपने संबोधन में मुख्य अतिथि मंडल अध्यक्ष रो कर्नल महेंद्र मिश्रा ने अपने संबोधन में बुरहानपुर क्लब की संचालित गतिविधियों और सेवा प्रकल्पों की प्रशंसा की और भविष्य में भी इस तरह के सेवा प्रकल्प करने के लिए प्रोत्साहित किया। कार्यक्रम में चार हितग्राहियों को स्वरोजगार हेतु सिलाई मशीन प्रदान की गई। वही शाहपुर में स्थित समर्थ वृद्धा आश्रम को 5 गद्दे, तकिए, बेडशीट आदि प्रदत किए गए। कार्यक्रम का संचालन रो दीपक कुमार सलूजा और प्रियल जैन ने किया एवं रो सौरभ श्रॉफ ने आभार माना। कार्यक्रम में रो राजेंद्र कुमार सलूजा, रो जगदीश गुप्ता,रो संतोष महाजन, रो गेंदालाल प्रजापति, रो विशाल विजयवर्गीय, रो मंसूर सेवक, रो रिज़वान अब्बास, रो सतीश कपड़िया, रो कमल महाजन, रो रमेशचंद्र शर्मा, रो प्रफुल्ल मुंशी, रो दिनेश तिवारी, रो प्रशांत श्रॉफ, रो जेपी लखोटिया, रो श्याम आडवाणी, रो मीनाक्षी महाजन, रो पवन लाठ, रो राजीव सोनी, रो संतोष ठाकुर सहित गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

Related posts

बुरहानपुर जिले में त्रि-स्तरीय पंचायतों के निर्वाचन के दौरान शराब क्रय-विक्रय पूर्णतः प्रतिबंधित किये जाने हेतु कलेक्टर ने दिये निर्देश,जानिएं बुरहानपुर एवं खकनार विकासखण्डों में कब से कब तक बंद रहेगी शराब दुकाने

Public Look 24 Team

ग्राम पाचोरी में बुरहानपुर जिला कलेक्टर एवं एसपी ने लगाई चौपाल, सुनी सिगलीकरों की समस्याएं त्वरित कार्यवाही के साथ आर्थिक सहायता कराई उपलब्ध ,अवैध कट्टे निर्माण छोड़कर अन्य व्यवसाय में जुडे़ सिकलीगर-कलेक्टर

Public Look 24 Team

आदिवासी नेता गनसिंग पटेल ने थामा भाजपा का दामन

Public Look 24 Team
error: Content is protected !!