खिरकिया। प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा की सहमति से कृषि मंत्री कमल पटेल, भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष अमरसिंह पटेल की अनुशंसा से प्रदेश व्यापारी प्रकोष्ठ के संयोजक शरद अग्रवाल द्वारा हरदा जिले के व्यापारी प्रकोष्ठ के जिला संयोजक अनिल जैन को नियुक्त किया गया है। लंबे समय बाद खिरकिया को जिला प्रकोष्ठ में तिनिधित्व दिया गया। इनकी नियुक्ति पर पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष पूनमचंद गुप्ता, गंगाविशन मुनिम, महेंद्रसिंह खनूजा, प्रवीण अग्रवाल, शंकरसिंह राजपूत सहित अन्य ने अनिल जैन को बधाई देते हुए कृषि मंत्री कमल पटेल, जिलाध्यक्ष अमरसिंह मीणा एवं नगर भाजपा परिवार द्वारा आभार व्यक्त किया।