29.7 C
Madhya Pradesh
Saturday, Sep 21, 2024
Public Look
कांग्रेस बुरहानपुर जिला मध्यप्रदेश

कर्नाटक चुनाव में जीत के जश्न पर मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश महासचिव अजय रघुवंशी की प्रतिक्रिया कहा:देश की जनता शांति,प्रेम,चाहती है

बुरहानपुर(इक़बाल अंसारी)देश की जनता को चाहिये शांति,सदभाव, भाईचारा ओर प्रेम,जिसे बांटने हमारे नेता राहुल गांधी ने पूरे देश की पदयात्रा की ओर यही संदेश दिया,दूसरी तरफ भाजपा बांट रही है। नफरत,अशांति ओर आपस में दुश्मनी जिसे आज जनता ठुकरा कर राहुल जी के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलने को तैयार है,जिसका पहला परिणाम आज कर्नाटक में देखने को मिला है,जहाँ की जनता ने नफ़रत को छोड़कर प्रेम को चुना,भाजपा ने इस चुनाव में जहर फैलाने की एक भी कसर नही छोड़ी किन्तु नतीजा शून्य निकला।
उक्त विचार प्रदेश कांग्रेस के महासचिव श्री अजयसिंह ने व्यक्त किये,आज कर्नाटक में हुई ऐतिहासिक जीत पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा मनाए गए जश्न पर उन्होंने भाजपा के क्रियाकलापों पर बोलते हुए आपने कर्नाटक की जनता का आभार मानते हुए समस्त कांग्रेसियो को बधाई दी।
शौकत गार्डन के पास हुए जश्न में पूर्व अध्यक्ष किशोर महाजन, निगम अध्यक्ष श्रीमती अनिता यादव, अमर यादव, रफीक गुलमोहम्मद,इन्द्रसेन देशमुख,पार्षद गण अजय उदासीन,ईस्माइल अंसारी,फहीम हाशमी,उबेद शेख,अकील औलिया,शाहिद बंदा,मुज्जु मीर,इनाम अंसारी,नोमान खान,हमीद डायमंड,मुशर्रफ खान,शैली कीर,डॉ. फिरोज बेग,,उबैदुल्ला, रईस शेख,जाकिरा शाहीन,संदीप जाधव,नजीर अंसारी,वाहिद भाई,विजय कैथवास,राजेश पवार,मोहम्मद मर्चेंट,कमलेश शाह,नितिन गवले आदि उपस्थित रहे।

Related posts

दी बुद्धिस्ट सोसाइटी ऑफ इंडिया (भारतीय बौद्ध महासभा) की बोर्ड ऑफ ट्रस्टीस राष्ट्रीय कार्यकारिणी तथा प्रदेशों की अध्यक्ष महासचिव की आवश्यक संयुक्त बैठक सम्पन्न, आयु. चन्द्रबोधी पाटिल दि बुध्दिस्ट सोसाइटी ऑफ इंडिया के ट्रस्टी चेयरमेन नियुक्त

Public Look 24 Team

प्रेम विवाह से नाराज भाईयो ने कर दी अपने ही जीजा की हत्या , न्यायालय ने दिया आरोपीगणों को आजीवन कारावास

Public Look 24 Team

अर्चना चिटनिस ने ग्राम बोरगांवखुर्द में किया 37 लाख की लागत के अनेक विकास कार्यों का भूमिपूजन-लोकार्पण

Public Look 24 Team
error: Content is protected !!