25.5 C
Madhya Pradesh
Saturday, Sep 21, 2024
Public Look
शैक्षणिक

कल नंदु भैया की 69वीं जन्म जयंती पर स्मृति संस्मरण कार्यक्रम में शामिल होंगे मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान बुरहानपुर हेलीपेड पर उतरकर कार से शाहपुर जाएंगे सीएम

बुरहानपुर। निमाड़ के जन नायक सांसद स्व. नंदकुमारसिंह चौहान की बुधवार को 69वीं जन्म जयंती है। इसे यादगार बनाने के लिए भारतीय जनता पार्टी की ओर से उनके गृह ग्राम शाहपुर में स्मृति संस्मरण कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। जिसमें प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान सहित खंडवा संसदीय क्षेत्र की विभिन्न विधानसभाओं के भाजपा विधायक, मंत्री, सांसद सहित भाजपा नेता, कार्यकर्ता शामिल होंगे। मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर सारी तैयारियां पूरी हो चुकी है।
भाजपा जिलाध्यक्ष मनोज लधवे ने बताया कि नंदु भैया के गृहनगर में जन्म जयंती को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई। सीएम शिवराजसिंह चौहान शाहपुर में जननेता स्वर्गीय नंदकुमार सिंह चौहान की समाधि स्थल का पुष्पांजलि अर्पित करेंगे। यहां मंगलम परिसर शाहपुर में स्मृति संस्मरण कार्यक्रम होगा। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री दोपहर 12 बजे हेलीकॉप्टर से इंदौर से बुरहानपुर पहुंचेंगे। यहां से शाम 2:30 बजे राजगढ़ के लिए रवाना होंगे।
नंदु भैया ने निमाड़ में विकास की गंगा बहाई
भाजपा जिलाध्यक्ष मनोज लधवे ने कहा कि सांसद रहते हुए नंदु भैया ने खंडवा-बुरहानपुर ही नहीं, बल्कि की पूरे निमाड़ में विकास की गंगा बहाई। उनका हमारे बीच से असमय चले जाना काफी दुःखद रहा, लेकिन हम उन्हें और उनके काम को सदैव याद रखेंगे। उनकी स्मृति में गृह नगर शाहपुर में उनकी समाधि बनाई गई है। जहां सीएम शिवराजसिंह चौहान भी श्रद्धासुमन अर्पित करने पहुंचेंगे।
………..

Related posts

लडके के साथ अप्राकृतिक कृत्य करने वाले आरोपी को 05 वर्ष का कठोर कारावास की सजा

Public Look 24 Team

यातायात नियमो का उल्‍लंघन करने वाले 30 आरोपीगण पर 362000/-(तीन लाख बावन हजार रूपये) का जुर्माना लगाया

Public Look 24 Team

बुरहानपुर जिले में नगर पालिका निगम के इंजीनियर और कर्मचारी को लोकायुक्त इंदौर ने 50 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों किया गिरफ्तार

Public Look 24 Team
error: Content is protected !!