25.5 C
Madhya Pradesh
Saturday, Sep 21, 2024
Public Look
Image default
शैक्षणिक

किसान भागीदारी प्राथमिकता हमारी अभियान‘‘ कार्यक्रम अंतर्गत किसान मेला का आयोजन

बुरहानपुर-भारत सरकार द्वारा देश आजादी के 75 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य मंे आजादी का अमृत महोत्सव मनाया जा रहा है। इस अवसर पर कृषि विज्ञान केन्द्र बुरहानपुर द्वारा ‘‘किसान भागीदारी प्राथमिकता हमारी अभियान‘‘ कार्यक्रम आज किसान मेला का आयोजन किया गया। जिसमंे क्षेत्र के लगभग 300 कृषकों ने भाग लिया। यह जानकारी वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं प्रमुख कृषि विज्ञान केन्द्र बुरहानपुर डॉ.संदीप कुमार सिंह ने दी।
उन्होंने बताया कि इस अवसर पर कृषि से संबंधित अलग-अलग विभागों के आठ स्टाल लगाये गये। इस मेले में बतौर अतिथी श्री संजय जाधव पूर्व दर्जा प्राप्त मंत्री मध्य प्रदेश शासन, श्री किशोर राजाराम पाटिल जनपद अध्यक्ष बुरहानपुर, श्रीमती निर्मलाबाई जावरकर जनपद अध्यक्ष खकनार, सुश्री ज्योति शर्मा अनुविभागीय अधिकारी राजस्व नेपानगर, श्री गुलचन्द सिंह बर्ने अध्यक्ष कृषि स्थाई समिति बुरहानपुर, श्री अशोक महाजन उपाध्यक्ष जनपद पंचायत बुरहानपुर, श्री राजीव पाटिल अध्यक्ष किसान मोर्चा बुरहानपुर, श्री सुनील वाघे महामंत्री किसान मोर्चा, बुरहानपुर, श्री हमीद काजी अध्यक्ष कृषि विज्ञान केन्द्र, बुरहानपुर एवं श्री नूर काजी सचिव कृषि विज्ञान केन्द्र बुरहानपुर आदि उपस्थित रहे। साथ ही विभागीय अधिकारियों ने डॉ संदीप कुमार सिंह वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं प्रमुख कृषि विज्ञान केन्द्र बुरहानपुर, श्री मनोहर सिंह देवके उप संचालक कृषि बुरहानपुर, उप संचालक पशुपालन बुरहानपुर के साथ-साथ राशि सीड्स, अंकुर सीड्स, रेलिज इंडिया आदि कम्पनियों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। इस कार्यक्रम का उद्धाटन वर्चुअल रूप से माननीय कृषि मंत्री श्री नरेन्द्र सिंह तोमर भारत सरकार द्वारा किया गया। अतिथियों का स्वागत कृषि विज्ञान केन्द्र एवं कृषि विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा किया गया। इस अवसर पर कृषि विज्ञान केन्द्र के प्रमुख डॉ संदीप कुमार सिंह ने कृषि विज्ञान केन्द्र बुरहानपुर की गतिविधियों एवं उपलब्धियों के बारे मे बताया। उप संचालक कृषि श्री मनोहर सिंह देवके ने प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना की उपलब्धियों पर प्रकाश डाला। आत्मा प्रबन्धक श्री विशाल पाटीदार ने बुरहानपुर मे मसाला फसलों की संभावनाओं एवं विगत वर्षो मे इस क्षेत्र मे किये गये कार्यो पर व्याख्यान दिये। केन्द्र के वैज्ञानिक श्री भूपेन्द्र सिंह, श्री अमोल देशमुख एवं श्री राहुल सातरकर ने कपास उत्पादन की उन्नत तकनीक, सोयाबीन बीज उत्पादन तकनीक एवं कृषक आय मे बकरी पालन पर प्रकाश डाला।

Related posts

भाजपा विचारधारा वाली पार्टी, हमने कोविड में अपनो को खोया, कांग्रेसी भी आगे आकर कोविड से लड़ने में मदद करें- हर्षवर्धनसिंह चौहान

Public Look 24 Team

पुरानी रंजीश के चलते युवक के सर पर मारा सरिया,

Public Look 24 Team

बुरहानपुर जिला जलाभाव घोषित, अब जिले में बिना अनुमति के प्रायवेट ट्यूबवेल/हैण्डपंप खनन पर 30 जून तक प्रतिबंध ,

Public Look 24 Team
error: Content is protected !!