25.5 C
Madhya Pradesh
Saturday, Sep 21, 2024
Public Look
Image default
धर्म/आस्था बुरहानपुर जिला मध्यप्रदेश

ताप्ती नदी के राजघाट पर 24 घंटे का ॐ नमः शिवाय जाप शुरू, सुबह 7 बजे से शुरू हुआ जाप, 7 दिन तक होगा आयोजन,18 फरवरी को निकलेगी भोले की बारात, 19 को होगा निःशुल्क रूद्राक्ष वितरण

बुरहानपुर। बुरहानपुर शिव भक्त मंडल की ओर से ताप्ती नदी के राजघाट पर महाशिवरात्रि के अवसर पर धार्मिक कार्यक्रमों की शुरूआत की गई। इसके तहत राजघाट पर रविवार को पहले दिन लघु रुद्राभिषेक प्रारंभ हुआ। जिसमें भाजपा जिला अध्यक्ष मनोज लधवे सहित अन्य यहां पहुंचे और रूद्राक्ष अभिषेक में शामिल हूए। रुद्राक्ष महाअभिषेक कार्यक्रम राजघाट में 24 घंटे ॐ नमः शिवाय जाप के साथ चलेगा। 7 दिन तक यह आयोजन होगा। 18 फरवरी को भोले की बारात निकालजी जबकि 19 फरवरी को निः शुल्क रुद्राक्ष का वितरण होगा।
मुख्य यजमान मनोज लधवे ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रातः काल में प्रधान ने यजमान अमित वारुडे का वैदिक ब्राह्मणों द्वारा हिमाद्रि संकल्प, 10 विधि स्नान कराया। प्रायश्चित संकल्प के बाद भगवान गणेश, अंबिका पूजन, पंचांग कर्म आदि पूर्ण करके यज्ञ मंडप में प्रवेश कराया गया। वहीं शहर से विभिन्न क्षेत्रों से 21 जवानों के द्वारा भगवान शिव का रुद्राभिषेक किया गया। कार्यक्रम के मुख्य निर्देशक महादेवगढ़ मंदिर खंडवा संरक्षक अशोक पालीवाल ने वैदिक ब्राह्मणों का पूजन करके अखंड ओम नमः शिवाय मंत्र का जाप एवं रुद्राक्ष अभिमंत्रित कार्यक्रम प्रारंभ कराया।
इस दौरान विवेक गुप्ता, शुभम रघुवंशी, राहुल रघुवंशी, उमेश प्रजापति, मनोज माने, रुपेश रघुवंशी, नितेश चौहान, विवेक श्रीमाली, अक्षय रवाई, अमित दलाल, सचिन हरने, उदय शाह, नरेंद्र जाधव आदि मौजूद रहे।
सवा तीन लाख रूद्राक्षों की प्राण प्रतिष्ठा
अखंड ओम नमः शिवाय जाप के लिए रूद्राक्ष नेपाल से बुलाए गए हैं। करीब सवा तीन लाख रूद्राक्षों में ओंकार मंत्र की प्राण प्रतिष्ठा ताप्ती नदी किनारे शुरू हो गई है, जो विद्वान पंडितों द्वारा की जा रही है। इस धार्मिक आयोजन के मार्गदर्शक अशोक पालीवाल ने बताया यह आयोजन लोक कल्याण के लिए मां ताप्ती के तट पर किया जा रहा है। यहां प्रतिदिन करोड़ों मंत्रों से रूद्राक्ष में जाप होगा। 19 को रूद्राक्ष निःशुल्क वितरीत किए जाएंगे।

Related posts

दस्तक अभियान अंतर्गत बच्चों को दी जा रही है, विटामिन-ए की खुराक

Public Look 24 Team

वरिष्ठ पेंशनर मतदातागण देश के मार्गदर्शक व् आधार स्तम्भ आदरणीय वृद्धजनो का सम्मान देश की संस्कृति का परिचायक है

Public Look 24 Team

1.29 करोड़ लाड़ली बहनों के लिए खुशखबरी, इस बार 10 अप्रैल से पहले जारी होगी 11वीं किस्त, फिर खाते में आएंगे 1250 रू, CM का ऐलान

Public Look 24 Team
error: Content is protected !!