बुरहानपुर। भारतीय जनता पार्टी द्वारा संविधान निर्माता डॉ. बाबा साहब की जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। जिले के सभी 10 मंडलों में बूथ स्तर पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। पार्टी के जिला अध्यक्ष श्री मनोज लधवे ने शुक्रवार को बड़े पोस्ट ऑफिस स्थित भारतरत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। माल्यार्पण के अवसर पर उपस्थित पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने ‘डॉ. भीमराव अंबेडकर अमर रहें’ और जय भीम के नारे लगाए।
श्री लधवे ने कहा कि डॉ. अंबेडकर जी ने संविधान देकर भारत की एकता और अखण्डता के साथ पूरे देश को एक सूत्र में बांधने का काम किया। संविधान निर्माता बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर जी के विचार भारतीय जनता पार्टी के कृतित्व का हिस्सा हैं। पार्टी उनके विचारों पर काम करते हुए गरीबों के उत्थान के लिए काम करती है। आज देश और प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनी तब से बाबा साहब के विचारों को जमीन पर उतारने और गरीबों के उत्थान के काम हुए। बाबा साहब के पंच तीर्थों पर भी भाजपा की सरकारों ने काम किए।
भाजपा जिला मीडिया प्रभारी निलेश जूनागढ़े ने बताया कि इस दौरान पूर्व मंत्री श्रीमती अर्चना चिटनिस, म.प्र. राज्य कृषि विपणन बोर्ड उपाध्यक्ष सुश्री मंजू दादू, महापौर श्रीमती माधुरी अतुल पटेल, पूर्व निगम अध्यक्ष श्री मनोज तारवाला, श्री संजय बिरला, पूर्व जिलाध्यक्ष श्री विजय गुप्ता, जिला महामंत्री डॉ. मनोज माने, जिला उपाध्यक्ष श्री विपुल कानगो, श्री रवि गावड़े, अजा मोर्चा जिलाध्यक्ष श्री ईश्वर चौहान, अजजा मोर्चा जिलाध्यक्ष श्री सुभाष चौहान, श्री जगदीश कपूर, एमआईसी चेयरमैन श्री संभाजीराव सगरे, श्री चिंतामन महाजन, श्री रुद्रेश्वर एंदोले, श्री अशोक कुरिल, श्री राजकुमार वाघ, श्री राजा जंगाले सहित अन्य मौजूद रहे।
Related posts
भाजपा की जन आशीर्वाद यात्रा- खकनार से निकली यात्रा में उमड़ा हुजूम, दर्यापुर में हुई सभा, शाम में बुरहानपुर पहुंची यात्रा ! मंत्री सिलावट ने किया आदिवासी नृत्य ,तो अर्चना चिटनीस ने बजाई बांसुरी, तो महापौर माधुरी अतुल पटेल ने भी किया नृत्य
Click to comment