28 C
Madhya Pradesh
Saturday, Sep 21, 2024
Public Look
Image default
बुरहानपुर जिला मध्यप्रदेश राजनीतिक समाचार

बुरहानपुर में नगरीय निकाय चुनाव में भाजपा प्रत्याशियों के विरुद्ध चुनाव लड़ने वाले इन 19 कार्यकर्ताओं को 6 वर्ष के लिए किया निष्कासित

भाजपा ने 19 बागियों को किया पार्टी से बाहर

  • नगरीय निकाय चुनाव में 6 साल के लिए पार्टी से निष्कासित
  • नगर पालिक निगम और नगर परिषद में बागी के रूप में लड़ रहे चुनाव
    बुरहानपुर। भारतीय जनता पार्टी ने पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल होकर चुनाव लड़ने वाले 19 कार्यकर्ताओं को बाहर का रास्ता दिखा दिया। प्रदेशाध्यक्ष श्री विष्णुदत्त शर्मा ने शुक्रवार शाम बागियों का निष्कासित आदेश जारी कराया। भाजपा जिलाध्यक्ष मनोज लधवे ने बताया नगरीय निकाय चुनाव में बुरहानपुर नगर पालिका निगम के 16 और शाहपुर नगर परिषद के 3 भाजपा कार्यकर्ताओं को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री विष्णुदत्त शर्मा ने 6 साल के लिए पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से निष्कासित कर दिया है। इसे लेकर पत्र प्रदेश महामंत्री श्री भगवानदास सबनानी ने शुक्रवार शाम पत्र भी जारी किया है।
    भाजपा जिला मीडिया प्रभारी निलेश जूनागढ़े ने बताया कि नगर पालिक निगम बुरहानपुर में 48 वार्ड हैं। इसमें 16 वार्ड में भारतीय जनता पार्टी से टिकट नहीं मिलने पर वार्ड 1 से दर्शन श्यामलाल पाटिल व मोहन रामचंद भुजबल, वार्ड 2 से सदाकत उर्फ़ सलीम चाय, वार्ड 8 से लखन पासी, वार्ड 10 से सुनील महाजन, वार्ड 16 से अमित जयंतीलाल नवलखे, वार्ड 17 से लताबाई धर्मेन्द्र व रुखमा किशोर मोरे, वार्ड 18 से योगेश ठाकरे, वार्ड 19 से अरुण सोनी व उध्दव नारायण जाधव, वार्ड 38 से अर्चना बाई आनंद महाजन, वार्ड 39 से पांडुरंग नरसीराम जाधव व प्रदीप घनश्याम चौकसे, वार्ड 42 से अतुल पांडुरंग राठौर, वार्ड 45 से पवन महाजन बागी बनकर चुनाव लड़ रहे हैं। जबकि 3 नगर परिषद शाहपुर में 15 वार्ड हैं, यहां वार्ड 1 अर्चना (आशा) गणेश कोली, वार्ड 2 केशव सोनू निकम एवं वार्ड 4 प्रतिभाबाई रमेश महाजन बागी के रूप में चुनाव लड़ रहे हैं। जिलाध्यक्ष श्री लधवे ने बताया प्रदेश महामंत्री श्री भगवानदास सबनानी ने कहा पार्टी के अधिकृत प्रत्याशियों के विरूद्ध चुनाव लड़ना अनुशासनहीनता के दायरे में आता है। प्रदेश अध्यक्ष श्री विष्णुदत्त शर्मा ने ऐसे 19 कार्यकर्ताओं को पार्टी से निष्कासित कर दिया है।

Related posts

अवैध खनन को लेकर मुख्यमंत्री चौहान से मिलने की इच्छा जताई

Public Look 24 Team

75 आईपीएस और एक राज्य पुलिस सेवा के अफसर का तबादला सूची हुई जारी, 21 जिलों के पुलिस अधीक्षक बदले गए।

Public Look 24 Team

आम आदमी पार्टी बुरहानपुर की कार्यकारिणी में हुआ विस्तार*

Public Look 24 Team
error: Content is protected !!