25.5 C
Madhya Pradesh
Saturday, Sep 21, 2024
Public Look
Image default
बुरहानपुर जिला भाजपा मध्यप्रदेश राजनीतिक समाचार

भाजपा के पूर्व राज्यसभा सदस्य प्रभात झा ने बुरहानपुर दौरा करके एक एक सीट जीतने की बारीकियों पर डाला प्रकाश

बुरहानपुर (इक़बाल अंसारी) राजनीति में क्रोध नहीं करूणा चाहिए। एक एक सीट का अपना महत्व है। हर सीट के लिए हम सब लोग ज़िम्मेदार हैं। दिवंगत सांसद नंदकुमार सिंह चौहान निधन के बाद हुए लोकसभा उपचुनाव में ज्ञानेश्वर पाटिल जीते थे। भाजपा जीती तो हमें अच्छा लगा। बुरहानपुर ने बहुत ताकत लगाई थी। सबसे अधिक वोटों से जिताया था। अगले छह महीने हमारे लिए काफी महत्वपूर्ण है। सभी कार्यकर्ता मिलजुलकर काम करेंगे तो परिणाम भी उम्मीद से बेहतर मिलेंगे। इसलिए सारे मिलकर काम करेंगे तो यह मिलना-जुलना भी सार्थक होगा। निराशा मन से हटाना पड़ेंगी। आपकी ताकत के बिना कुछ भी नहीं हो सकता है, सब अधूरा रहेगा। राजनीति एक दिन की नहीं, कब कहा किसकी लॉटरी लग जाये पता नहीं। विधानसभा चुनाव में टिकट तो 230 लोगों को ही मिलना है। जिले की दोनों विधानसभा सीटे जीतना हमारा लक्ष्य होंगा। उपरोक्त विचार रविवार को एक दिवसीय संगठनात्मक प्रवास पर बुरहानपुर पहुंचे राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व पूर्व सांसद प्रभात झा ने भाजपा जिला कार्यालय पर कार्यकर्ता व पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए कही। श्री झा ने आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा की जीत का मूलमंत्र दिया।
भाजपा जिला मीडिया प्रभारी निलेश जूनागढ़े ने बताया जिला कार्यालय पर जिलाध्यक्ष मनोज लधवे के नेतृत्व में पूर्व प्रदेश अध्यक्ष श्री झा का कार्यकर्ता व पदाधिकारियों ने स्वागत किया। इस अवसर पर श्री झा ने कहा इस बार पूरी ताकत के साथ चुनाव लड़कर व जिले की सभी सीटें जीतकर प्रदेश में पांचवीं बार भाजपा की सरकार बनाना है। और मैं यह विश्वास लेकर यहां से जा रहा हूं। इसपर कार्यकर्ताओं ने श्री झा को आश्वस्त किया कि वे आगामी विधानसभा चुनाव में जिले की सभी छह सीटों पर कमल खिलाएंगे।
सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल ने कहा चुनाव का बिगुल बज चूका है। 2023 और 2024 में केन्द्रीय नेतृत्व जिसपर लगाएंगा उसे पूरी निष्ठा के साथ जिताना है। हमारे कार्यकर्ताओं में वातावरण बदलने की अद्भुत शक्ति है। खंडवा संसदीय क्षेत्र की 8 विधानसभा सीटे जीतकर आपकी झोली में डालेंगे। आज हम सभी मिलकर ये संकल्प लेते है।
पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं प्रदेश भाजपा प्रवक्ता श्रीमती अर्चना चिटनिस दीदी ने अपने प्रभावी अंदाज़ में कहा आने वाले चुनाव की प्रभात को लेकर आये है श्री झा। उन्होंने श्री झा को आश्वस्त करते हुए कहा कि यहाँ का संगठन बहुत ही मज़बूत है। यहा हर छोटे चुनाव में भाजपा ने जीत दर्ज की है।
इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष मनोज भीमसेन लधवे, मंडी बोर्ड उपाध्यक्ष मंजू दादू, पूर्व महापौर अनिल भोसले, वरिष्ठ भाजपा नेता जगदीश कपूर, अरुण पाटिल सहित भाजपा पदाधिकारी मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री डॉ. मनोज माने ने किया। आभार जिला महामंत्री रतिलाल चिल्लात्रे ने माना।

Related posts

ग्रीष्मकाल में भीषण गर्मी को दृष्टिगत रखते हुए बुरहानपुर जिले में भी 20 जून से खुलेंगे सभी स्कूल, शिक्षा विभाग ने दिये आदेश

Public Look 24 Team

बुरहानपुर जिले में न्यायालय का महत्वपूर्ण निर्णय – नानी के घर लेकर जाने का झूठ बोलकर आरोपी ने नाबालिग से जंगल में किया दुष्कर्म,न्यायालय ने दिया 20 वर्ष वर्ष का सश्रम कारावास एवं अर्थदण्ड

Public Look 24 Team

मुंबई के प्रसिद्ध हास्य कलाकार एहसान कुरेशी और रॉक बैंड गायिका पूजा ठाकरे ने दी भव्य प्रस्तुति

Public Look 24 Team
error: Content is protected !!