27.3 C
Madhya Pradesh
Saturday, Sep 21, 2024
Public Look
Image default
बुरहानपुर जिला मध्यप्रदेश

मंडलेश्वर नहीं पहुंच पाए वरिष्ठ अधिवक्तागण को घर जाकर किया सम्मान*

बुरहानपुर (इक़बाल अंसारी)निमाड़ क्षेत्रीय अधिवक्ता संघ द्वारा मण्डलेश्वर में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया था, जिस में बुरहानपुर के 5 वरिष्ट अधिवक्तागण सर्वश्री सिराज अहमद अंसारी, सुरेश चंद्र महाजन, ज्ञानेश्वर मोरे, अर्जुन शिंदे/परदेशी, राजकुमार वाणी को उनकी अर्ध शतक की सेवाओं के लिए सम्मानित किए जाने हेतु आमंत्रित किया गया था। उक्त कार्यक्रम में श्री ज्ञानेश्वर मोरे ने शिरकत कर सम्मान प्राप्त किया था, शेष अधिवक्तागण शिरकत नहीं कर पाए थे। सम्मानित अधिवक्ता श्री ज्ञानेश्वर मोरे ने अपने पुराने पड़ोसी का हक़ अदा करते हुए बुरहानपुर के वरिष्ट अधिवक्ता श्री ज्ञानेश्वर मोरे ने श्री अरूण शेंडे का सम्मान उनके घर जाकर भेंट किया था। शेष सम्मान को आज जिला बार एसोसिएशन, बुरहानपुर के अध्यक्ष श्री यूनुस पटेल ने अपनी कार्यकारिणी समिति के पदाधिकारियों के साथ वरिष्ठ अधिवक्ता श्री सिराज अहमद अंसारी एवं श्री राजकुमार वाणी को उनके वकालत के 50 वर्ष से अधिक होने पर उनके ऑफिस एवं निवास पर जाकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर अध्यक्ष युनूस पटेल,उपाध्यक्ष मनोज मेहरा, सचिव विनोद काले, कोषाध्यक्ष संजय विजयवर्गीय, सह सचिव भावसार भूपेंद्र कुमार जुनागढ़े,वरिष्ट अधिवक्ता एवं अधिवक्ता संघ बुरहानपुर के पूर्व लाइब्रेरियन अब्दुल वकील खान, अधिवक्तागण गणेश दिलीप मोहिते,शोएब शेख, आई.आर.अंसारी, जावेद खान आदि उपस्थित थे। बुरहानपुर के सभी वरिष्ट एवं कनिष्ठ अधिवक्तागण ने सम्मानित अधिवक्तागण को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए उनके दीर्घ आयु होने की कामना की है।

Related posts

एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय की छात्रा कु.पूजा डावर ने प्रथम जनजातीय खेल महोत्सव में रिले स्वीमिंग कॉम्पिटीशन में जीता कांस्य पदक

Public Look 24 Team

सामाजिक समरसता के प्रतीक हैं गोगादेव जी, बुरहानपुर नगर के जिला संघ कार्यालय में हुआ छड़ी पूजन

Public Look 24 Team

37 वर्ष की शैक्षणिक सेवाओं से सेवा निवृत्त हुए प्रधान पाठक श्री अशोक पाटील,परिवारजनों के साथ किया जिला पालक संघ ने स्वागत

Public Look 24 Team
error: Content is protected !!