28 C
Madhya Pradesh
Saturday, Sep 21, 2024
Public Look
देश विदेश मध्यप्रदेश

ऑटो पलटने से 11 महिलाएं हुई घायल, सभी को उपचार के लिए किया अस्पताल में भर्ती

बुरहानपुर- ग्राम तांदली की रहने वाली मजदूरी कर वापस अपने घर वापस लौट रही 11 महिलाएं ऑटो पलटने के चलते घायल हो गई। उन्हें उपचार के लिए बुरहानपुर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। महिला कपास चुनने का काम करती हैं।
प्रत्यक्षदर्शी जाकिर सरदार ने बताया करीब 11 महिलाएं मजदूरी कर अपने घर वापस लौट रही थीं। वह कपास चुनने के लिए ग्राम डवाली गई थी। लौटते समय देवरी फाटे के पास एक ऑटो रोका। कुछ दूरी पर एक मोड़ के पास ऑटो पलटी खाकर पेड़ से जा टकराया। हादसे में सभी महिलाओं को चोट आई। उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। सामा फकीरा, नूरजहां शाहबाज, इरशाद सुरेश, सुप्री रमजान, जैनूर बालदार, सुगरा सुपडु, बेगम अहमद, हसीना आरिफ, नूर मकसूद, निर्मला किशन, सईदा रमजान शामिल है। यह सभी महिलाएं सारोला से करीब 2 किमी दूर ग्राम तांदली की रहने वाली है। सभी को हाथ पैर और सिर में चोंटे आई हैं।

Related posts

बुरहानपुर जिले में भाजपा की जन आशीर्वाद यात्रा पहुंचेंगी 3 सितम्बर को, भोपाल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की विशाल जनसभा के साथ होगा समापन

Public Look 24 Team

भाजपा के कार्यक्रमों में सिर्फ कार्यकर्ता ही नहीं, डॉक्टर, इंजीनियर, शिक्षक जैसे बुद्धिजियों को भी बुलाएं, युवाओं को जोड़े-आगामी 21 जून से 6 जुलाई तक के निर्धारित कार्यक्रमों को लेकर राजस्थान भवन में हुई भाजपा की जिला बैठक

Public Look 24 Team

17 अप्रेल रामनवमी एवं 23 अप्रेल 2024 को हनुमान जयंती उत्सव श्रीराम झरोखा मंदिर धाम ट्रस्ट धूमधाम से मनायेगा l

Public Look 24 Team
error: Content is protected !!