27.3 C
Madhya Pradesh
Saturday, Sep 21, 2024
Public Look
शैक्षणिक

कार्यकर्ताओं ने अपने परिश्रम से, खून-पसीने से भाजपा को सींचा -चिटनीस

बुरहानपुर। श्रद्धेय कुशाभाऊ ठाकरे जन्मशताब्दी वर्ष ‘संगठन पर्व‘ के तहत आयोजित बूथ विस्तारक योजना जिले के सभी मतदान केंद्रों की मतदाता सूची का पुनरीक्षण कर बूथ समिति, पन्ना समिति द्वारा सत्यापन करते हुए ऐप के माध्यम से सभी बूथों का डिजिटलाइजेशन किया जा रहा हैl
जम्बूपानी में बूथ विस्तारक के रूप में पहुंची चिटनिस
भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश प्रवक्ता एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री श्रीमती अर्चना चिटनिस (दीदी) ने बुरहानपुर विधानसभा में शाहपुर मंडल के दूरस्थ ग्राम जम्बूपानी में बूथ विस्तारक के रूप में पहुंचकर बूथ की गतिविधियों में भाग लेकर कार्यकर्ताओं से संवाद किया। शाहपुर मंडल के ग्राम जम्बूपानी के बूथ क्रमांक 296, 297 एवं 298 पर आयोजित बैठक में शामिल होकर कार्यकर्ता बंधुओं से बूथ विस्तार को लेकर संवाद किया और बूथ व पन्ना समितियों का सत्यापन व डिजिटलीकरण भी किया।
भाजपा जिला मीडिया प्रभारी निलेश जूनागढ़े ने जानकरी देते हुए बताया कि जिले में प्रत्येक बूथ पर विस्तार का काम सतत जारी है। श्रीमती अर्चना चिटनिस ने कहा कि भाजपा आज विश्व का सबसे बड़ा राजनीतिक दल है। इसे कार्यकर्ताओं ने अपने परिश्रम से, खून-पसीने से सींचा है। लाखों-करोड़ों देवतुल्य कार्यकर्ताओं के परिश्रम का ही परिणाम है कि आज भारतीय जनता पार्टी विश्व का सबसे बड़ा राजनीतिक दल है और भारी बहुमत के साथ केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हमारी सरकार है। इस दौरान वरिष्ठ पूर्व सरपंच जगन्नाथ महाजन, नामदेव महाजन, शांतिलाल पाटील, ईश्वर महाजन, सहित बूथ विस्तारक, एप संचालक सहित बूथ क्रमांक 339 के अध्यक्ष प्रमोद महाजन के साथ ही बूथ पदाधिकारी व बूथ समिति के सदस्य उपस्थित रहे।
भाजपा जिलाध्यक्ष का बूथों पर भ्रमण
भाजपा जिला अध्यक्ष मनोज लधवे द्वारा प्रत्येक मंडल में पहुंचकर बूथ विस्तार योजना की समीक्षा की जा रही है। साथ ही कार्यकर्ताओं के साथ कंधे से कंधा मिलाकर काम को प्रगति के पथ पर अग्रसर किया जा रहा है। समय सीमा के अंदर कार्य पूरा हो सके इसकी चिंता करते हुए जिलाध्यक्ष श्री लधवे द्वारा लगातार बूथों पर भ्रमण किया जा रहा है।
जिला प्रभारी ग्राम इच्छापुर पहुंचे
बूथ विस्तार योजना के जिला प्रभारी योगेश्वर पाटिल शाहपुर मंडल के ग्राम इच्छापुर पहुंचे। बूथ क्रमांक 331 पर बूथ विस्तारक, बूथ समिति, पन्ना समिति, बूथ अध्यक्ष के साथ कार्य की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने कहा कि जनसंघ से लेकर भाजपा तक के सफर में ऐसे असंख्य कार्यकर्ताओं ने संगठन के लिए अपना संपूर्ण जीवन लगा दिया लेकिन वे अपने राष्ट्रभाव से एक कदम भी डिगे नहीं।
“संगठन एप” इंट्री में दरियापुर मंडल पहले स्थान पर
भाजपा जिलाध्यक्ष मनोज लधवे ने बताया कि बुथ विस्तारक योजना में “संगठन एप” में इंट्री में दरियापुर मंडल प्रदेश में 28 जनवरी तक पहले नंबर पर चल रहा है। मंडल अध्यक्ष गजराज राठौर, मंडल विस्तारक संभाजी सगरे, योगेश पाटिल एवं सभी शक्ति केंद्र के विस्तारकों एवं एप संचालकों सहित सभी कार्यकर्ताओं के सतत परिश्रम से संभव हो पाया है।

Related posts

मध्यप्रदेश के भोपाल में मिला देवताओं की शक्ति वाला दुर्लभ ब्रह्मकमल,कमलेश शर्मा के कमलानगर स्थित सरकारी आवास में खिला ब्रह्मकमल

Public Look 24 Team

बच्चे पढ़ेंगे भोली बेन द्वारा अनूदित मालवी कहानी- राष्ट्रीय पुस्तक न्यास की अनूठी पहल
(मालवी लोकभाषा का होगा संरक्षण – संवर्धन)

Public Look 24 Team

नाबालिक से दुष्‍कर्म करने वाले आरोपी को 12 वर्ष का सश्रम कारावास एवं 7000 रूपयें का जुर्माना

Public Look 24 Team
error: Content is protected !!