27.3 C
Madhya Pradesh
Saturday, Sep 21, 2024
Public Look
बुरहानपुर जिला ब्रेकिंग न्यूज़ भाजपा भोपाल मध्यप्रदेश राजनीतिक समाचार राष्ट्रीय

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह 30 जुलाई को आएंगे बुरहानपुर- स्थानीय रेणुका कृषि उपज मंडी में महिला सम्मेलन प्रस्तावित

  • एसपी के साथ भाजपा जिलाध्यक्ष, पूर्व मंत्री, महापौर ने किया स्थल निरीक्षण
    बुरहानपुर। केंद्रीय गृहमंत्री श्री अमित शाह का 30 जुलाई को बुरहानपुर दौरा प्रस्तावित है। वह स्थानीय रेणुका कृषि उपज मंडी में महिला सम्मेलन को संबोधित करेंगे। इसके साथ ही भाजपा कार्यालय स्थित अटल स्मृति स्थल पर भी जाने का कार्यक्रम जोड़ा जा रहा है। बुधवार शाम एसपी राहुल कुमार लोढ़ा के साथ भाजपा जिलाध्यक्ष मनोज लधवे, पूर्व मंत्री अर्चना चिटनीस, महापौर माधुरी अतुल पटेल, पूर्व महापौर अतुल पटेल, भाजपा युवा नेता गजेन्द्र पाटिल सहित भाजपा नेताओं ने सभा स्थल का निरीक्षण किया। इस दौरान उनके साथ बुरहानपुर एसडीएम पल्लवी पुराणिक सहित अन्य विभागों के अफसर भी मौजूद थे।
    भाजपा जिलाध्यक्ष श्री मनोज लधवे ने बताया केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह का 30 जुलाई को बुरहानपुर दौरा प्रस्तावित है। वह स्थानीय रेणुका कृषि उपज मंडी में महिला सम्मेलन को संबोधित करेंगे।
    अटल स्मृति स्थल भी जा सकते हैं केंद्रीय गृहमंत्री
    भाजपा जिलाध्यक्ष श्री मनोज लधवे ने बताया महिला सम्मेलन रेणुका स्थित कृषि उपज मंडी में प्रस्तावित किया गया है। बारिश को देखते हुए यह व्यवस्था की गई है। श्री शाह अटल स्मृति स्थल पर भी जा सकते हैं। यह कार्यक्रम भी जोड़ा जा रहा है। यह जानकारी भाजपा जिला मीडिया प्रभारी निलेश जूनागढ़े ने दी।

Related posts

नवीन आपराधिक कानून, सायबर सुरक्षा के बारे में जानकारी देने हेतु महिला थाना की पुलिस टीम द्वारा सेवा सदन विद्यालय में लिया गया सेमिनार।

Public Look 24 Team

प्रशासन बाढ़ पीड़ितों को तत्काल सुविधा मुहैय्या कराएं,सामाजिक संस्थाएं भी आगे आकर करे सहायता—–रघुवंशी

Public Look 24 Team

बुरहानपुर जिले मेंअवैध गौवंश तस्करी के विरुद्ध थाना गणपति नाका की प्रभावी कार्यवाही, तस्करी हेतु बाड़े में बांधकर रखे 20 गौवंश को किया जप्त

Public Look 24 Team
error: Content is protected !!